Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP विधानसभा चुनाव 2022 : जौनपुर में बोले ओमप्रकाश राजभर - 'विधानसभा चुनाव में निर्णायक होंगे राजभर वोट'

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 12 Aug 2021 04:17 PM (IST)

    जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर में गुरुवार को सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पूर्वांचल में चुनावी मुहिम के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुखातिब थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है बहन बेटियों के इज्जत के साथ अपराधी खेल रहे हैं।

    Hero Image
    ओमप्रकाश राजभर पूर्वांचल में चुनावी मुहिम के क्रम में जौनपुर में थे।

    जौनपुर, जेएनएन। जिले के गौराबादशाहपुर में गुरुवार को सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पूर्वांचल में चुनावी मुहिम के क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुखातिब थे। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है, बहन बेटियों के इज्जत के साथ अपराधी खेल रहे हैं। दिन दहाड़े बैंको को लूट लिया जा रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के साथ मन की बात करते हैं। उक्त बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं संग संवाद के दौरान कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तियरी गांव के नेशनल चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध, लूट हत्या डकैती चरम पर है। प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ दो उप मुख्यमंत्री के साथ भी प्रदेश की कमान नही संभाल पा रहे हैं।आये दिन इनके नेताओं द्वारा अधिकारियों व आमजन के साथ ज्यादती की जाती है।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव कुछ ही महीने बाद होगा और हमारा राजभर समाज इस बार के विधानसभा चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहेगा। इसलिए अभी से ही सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में हर रोज निकलकर लोगों को यह बताएं कि यदि इस बार इस सरकार को प्रदेश से नहीं हटाया तो प्रदेश बर्बादी के कगार पर चला जायेगा। इसलिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर इस सरकार को प्रदेश से हटाने में सहयोग करें। कार्यक्रम में राष्टीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर व सुनील राजभर समेत दर्जनों नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान तियरी दीपक भारती, राजेश राजभर, अजय राजभर, योगेश विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, राजन यादव, अरविंद यादव, रामेश्वर, विपिन राजभर व हृदय नारायण मौजूद रहे।