Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब एक फोन पर घर बैठे मिलेंगे मैकेनिक, सेवामित्र पोर्टल या टोल-फ्री नंबर 1553330 पर करें संपर्क

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jul 2022 07:48 PM (IST)

    सभी मैकेनिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है ताकि आमजन को घर बैठे उचित दर पर कुशल मैकेनिक उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए आप टोल-फ्री नंबर 1553330 पर संपर्क कर सकते हैं या सेवामित्र पोर्टल पर जाकर मैकेनिक की डिमांड कर सकते हैं।

    Hero Image
    आप टोल-फ्री नंबर 1553330 पर संपर्क कर सकते हैं या सेवामित्र पोर्टल पर जाकर मैकेनिक की डिमांड कर सकते हैं।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता : आपका टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, मोबाइल, बाइक खराब हो गया है या प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य मैकेनिक जरूरत है तो अब आपको दर-दर भटकने की आवश्कता नहीं हैं। इसके स्थान पर एक फोन घुमाइए और मैकेनिक आपके सामने खड़ा मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश सरकार ने सेवामित्र पोर्टल की शुरूआत मार्च-2022 से की है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस पोर्टल पर सेवायोजन के माध्यम से स्थानीय स्तर के सभी मैकेनिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है ताकि आमजन को घर बैठे उचित दर पर कुशल मैकेनिक उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए आप टोल-फ्री नंबर 1553330 पर संपर्क कर सकते हैं या सेवामित्र पोर्टल पर जाकर मैकेनिक की डिमांड कर सकते हैं।

    वर्तमान में 20 सेवाप्रदाता पंजीकृत

    जनपद में 20 सेवा प्रदाता (यानी सेवा प्रदान करने वाले) सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकृत है। इसके अलावा 260 कुशल कामगारों ने सीधे पंजीकरण कराया है। हालांकि, अपनी सेवा सेवा प्रदाता के माध्यम से ही देंगे।

    पोर्टल पर 18 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध

    वर्तमान में सेवामित्र पोर्टल पर 18 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है। इसमें आया, चाइल्ड केयरटेकर, एसी मैकेनिक, आटोमोबाइल मैकेनिक, ब्यूटीशियन, सैलून वर्कर, मेंहदी आर्ट, कार, मोटर साइकिल, रिक्शा, रिपेयर, कारपेटर, केटरिंग वर्कर, कंप्यूटर, लैपटाप, मोबाइल रिपेयर, नेटवर्किंग, कुक, डिलेवरी ब्याय, डायटीशियन, न्यूट्रीशियन, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन, डोर फिटिंग, एसी-फिज, कूलर, वाशिंग मशीन, गीजर की फिटिंग व रिपेयरिंग, ग्लास एल्यूमिनियम वर्क, ग्राफिक इंटीरियल व डिजाइनर, आइटी सेक्टर, लैब टेक्निशियन, लांड्री, ड्राई क्लीनिंग, लिफ्ट व एक्सलेट फिटिंग, पैरामेडिकल स्टाफ में नर्स, वार्ड ब्वाय, फोटोग्राफर, प्लंबर नर्सरी सहित अन्य सेवाएं।

    सर्विस देने वालों से एक धरोहर राशि लेकर पंजीकरण कराया जा रहा है

    ‘‘वर्तमान दौर में लोगों के पास समय कम है। आम नागरिकों की समस्या को देखते हुए सेवायोजन ने सेवामित्र नामक एक पोर्टल शुरू किया है। इसके तहत सर्विस देने वालों से एक धरोहर राशि लेकर पंजीकरण कराया जा रहा है ताकि उनकी जवाबदेई तय की जा सके।

    -प्रभाशंकर शुक्ल, सहायक निदेशक (सेवायोजन) वाराणसी मंडल