विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Varanasi Visit : वाराणसी के सिगरा स्टेडियम के नए रूप का माडल आया सामने, विकास और आधुनिकीकरण के बाद भव्य नजर आएगा

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2022 09:26 PM (IST)

PM Modi Varanasi Visit वाराणसी में सिगरा स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास और आधुनिकीकरण के बाद इसका नया ...और पढ़ें

PM Modi Varanasi Visit सिगरा स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास और आधुनिकीकरण के बाद इसका नया रूप होगा
PM Modi Varanasi Visit सिगरा स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास और आधुनिकीकरण के बाद इसका नया रूप होगा

जागरण संवाददाता, वाराणसी : सिगरा स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास और आधुनिकीकरण के बाद इसका नया रूप यह इसका अहसास कराने वाला माडल सामने आया। इसे सिगरा स्टेडियम के कार्यालय भवन में रखा गया है। यहां पहले फेज में तैयार होेने वाले स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का अलग से माडल रखा गया है। साथ ही एक बड़े माडल में पूरा स्टेडियम नए रूप में नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका अवलोकन करेंगे।

माडल के मुताबिक वर्तमान में जहां फुटबाल हास्टल और मल्टी परपज हाल है वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए हास्टल होंगे। इसके साथ कोच के रहने की जगह होगी। इसके सामने पार्किंग और असेंबंली एरिया होगा। शूटिंग रेंज इससे लगा होगा। इसके अलावा का मुक्केबाजी, कुश्ती जैसे खेलों के हाल होगा। अभी तक सारे खेलों के लिए एक ही मैदान में कई छोटे-छोटे हिस्से होंगे।

इसमें क्रिकेट के साथ फुटबाल का मैदान होगा। चार लान टेनिस के कोर्ट, बेस्टबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, कबड्डी कोर्ट होगा। इसके साथ ही मैदान में रनिंग और वाकिंग ट्रैक भी है। इसके साथ ही मैदान में हर बच्चों के लेकर बुजुर्गों तक के लिए अलग-अलग छोटे ग्राउंड होंगे। वर्तमान में जहां स्विमिंग पुल है वहां मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया जाना है। इसके मुख्य तीन हिस्से हैं। स्पोर्ट्स कम्यूनिटी सेंटर में 20 इंडोर खेलों की सुविधा होगी। एक एरिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल होगा और खेल प्रतियोगिताओं के लिए जगह होगी। तीन फेज में होने वाले इस काम के पहले फेज में मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का काम होगा। इसके बाद हास्टल एरिया का काम होगा। तीसरे चरण में खेल मैदान तैयार किया जाएगा।

खेल, शिक्षा समेत हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री देंगे सौगात

प्रधानमंत्री अपने काशी दौरे में खेल, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, घाट, पर्यटन, पुल, सुरक्षा, पर्यटन आदि के क्षेत्र में सौगात देंगे। इतना ही नहीं काशी में होने वाले राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन के माध्यम से देश को शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा तय होगी।ये बातें भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को सर्किट हाउस में मीडिया से कही।

कहा कि 45 परियोजनाओं का चयन, प्लानिंग और डिजाइनिंग प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ है। वह जब आते हैं तब काशीवासियों को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देकर जाते हैं। इस बार भी 1812 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे जिसमें 591.54 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 1220.6 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वार्ता का संचालन प्रवक्ता नवरतन राठी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महामंत्री नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर आदि मौजूद रहे।