विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेशनल पैरा बैडमिंटन एकल का खिताब इलाहाबाद डीएम के नाम

By JagranEdited By:
Published: Mon, 26 Mar 2018 10:36 AM (IST)

वाराणसी: सनबीम स्कूल लहरतारा और डीरेका के बैडमिंटन हाल में चल रही द्वितीय राष्ट्रीय पैरा बै

नेशनल पैरा बैडमिंटन एकल का खिताब इलाहाबाद डीएम के नाम
नेशनल पैरा बैडमिंटन एकल का खिताब इलाहाबाद डीएम के नाम

वाराणसी: सनबीम स्कूल लहरतारा और डीरेका के बैडमिंटन हाल में चल रही द्वितीय राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के एकल वर्ग का खिताब इलाहाबाद के डीएम सुहास एल वाई के नाम रहा। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय शटलर सुहास एलवाइ चैंपियन बने। सनबीम लहरतारा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सुहास एल वाइ ने एसएल-4 वर्ग के एकल वर्ग में खिताब जीता। तरुण ढिल्लो दूसरे, आनंद कुमार व इराजीत पाल तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष एकल एसएल -3 में प्रमोद कुमार, पुरुष एकल डब्ल्यूएच-1 में प्रेम कुमार आले, पुरुष एकल डब्ल्यूएच-2 में अबू हुबैदा, पुरुष युगल डब्ल्यूएच-2 में प्रमोद आले और संजीव कुमार की जोड़ी, पुरुष युगल एमडी एसयू-5 में राजकुमार और राकेश पांडेय की जोड़ी एवं पुरुष युगल एसएल -एसएल 4 में मनोज सरकार और प्रमोद भगत की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल एसएल-4, एसयू 5 में राकेश पांडेय और पारुल परमार की जोड़ी, महिला युगल एसएल-3, एसयू-5 में पारुल और ज्योति जंगरा की जोड़ी, महिला एकल डब्ल्यूएच-1-2 में अंमू मोहल, महिला एकल एसयू-5 में ज्योति जंगरा, मिश्रित डबल्स के डब्ल्यूएच-1-2 में रेखा मेहता और प्रेम कुमार की जोड़ी चैंपियन बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के बाद कहा कि शारीरिक अक्षमता से ऊपर उठ कर इरादों की दृढ़ता से चैंपियन बना जा सकता है। पैरा शटलर चिराग बरेठा, कृष्णा नागर, अबू हुबैदा और ज्योति जंगरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप के संयोजक डा. दीपक मधोक और डा. भारती मधोक थी। अमृता बर्मन ने अतिथियों का स्वागत किया। हर्ष मधोक ने संचालन व आदित्य चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर पैरा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एनसी सुधीर, महासचिव वेंकटेश और चीफ कोच गौरव खन्ना भी मौजूद थे।