Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली नगर कीर्तन शोभायात्रा

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jan 2022 03:09 PM (IST)

    पंजाब की तरन तारन खालसा गतका पार्टी ने अपनी कला से मुग्ध किया। उनकी कलाबाजी ने हर एक को आकर्षित किया और तालियों से स्वागत भी किया। गुरुनानक खालसा स्कूल गुरुबाग व गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में कीर्तन में सुर मिलाया।

    Hero Image
    पंजाब की तरन तारन खालसा गतका पार्टी ने अपनी कला से मुग्ध किया।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 355वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को गुरुद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें फूल-माला व विद्युत झालरों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। पैदल और घुड़सवार पंज प्यारे सबसे आगे तो पुरुष-महिलाएं कीर्तन करते चल रही थीं। हाथी-घोड़ा, बैैंड बाजा, रोड लाइट की भव्य छटा निखरी। चहुंओर जयकारे ही गूंजते नजर आए।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब की तरन तारन खालसा गतका पार्टी ने अपनी कला से मुग्ध किया। उनकी कलाबाजी ने हर एक को आकर्षित किया और तालियों से स्वागत भी किया। गुरुनानक खालसा स्कूल गुरुबाग व गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में कीर्तन में सुर मिलाया। स्वच्छ काशी-सुंदर काशी का बैनर लिए स्वच्छता का संदेश भी दिया। शोभायात्रा मार्ग की पवित्रता के लिए साध संगत ने रास्ते में झाड़ू लगाया और पानी से धुलाई भी की। यात्रा जिस ओर से गुजरी दर्शन के लिए सड़कों पर लोगों की कतार नजर आई। यात्रा चौक, गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन होते शाम को पुन: नीचीबाग गुरुद्वारा पहुंचेगी। वहां गुरु ग्रंथ साहिब की आरती, पुष्प वर्षा व अरदास के बाद लंगर का आयोजन होगी।

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नीचीबाग के मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव यानी गुरु पर्व नौ जनवरी को गुरुबाग गुरुद्वारा में मनाया जाएगा। वहां गुरु पर्व आठ जनवरी को शाम 7.30 बजे से शुरू हो कर रात दस बजे तक चलेगा। नौ जनवरी को भोर 3.45 बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा और रात 12 बजे तक चलता रहेगा। इसके अलावा गुरुद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग में हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर वाले हरमनदीप सिंह व चरनजीत सिंह हीरा, रागी जत्था दिल्ली वाले नरेंद्र सिंह गुरुद्वारा गुरुबाग में और रागी जत्था रकम सिंह गुरुद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग में शबद गायन-कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।