Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mukhtar Ansari Death: मुख्तार के दादा थे स्वतंत्रता सेनानी तो पिता थे वामपंथी नेता, बेटा बना जरायम की दुनिया का बादशाह

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 08:24 AM (IST)

    Mukhtar Ansari Death मुख्तार के दादा डा. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह 1926-1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। वह गांधीवादी विचारधारा से जुड़े थे। डा. मुख्तार अहमद अंसारी के बेटे सुब्हानउल्लाह अंसारी देश के बड़े वामपंथी नेता थे। सुब्हानउल्लाह ने बेगम राबिया के साथ शादी की थी। दोनों से तीन बेटे हुए। सिबगतुल्लाह अंसारी अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी।

    Hero Image
    Mukhtar Ansari Death तीन भाइयों में सबसे छोटा मुख्तार था, लेकिन जरायम की दुनिया में सबसे बड़ा नाम था।

     जागरण संवादाता, वाराणसी। Mukhtar Ansari Death मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 को गाजीपुर में हुआ था। परिवार की काफी प्रसिद्धि रही। मुख्तार के दादा डा. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वह 1926-1927 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। वह गांधीवादी विचारधारा से जुड़े थे। डा. मुख्तार अहमद अंसारी के बेटे सुब्हानउल्लाह अंसारी देश के बड़े वामपंथी नेता थे। सुब्हानउल्लाह ने बेगम राबिया के साथ शादी की थी। दोनों से तीन बेटे हुए। सिबगतुल्लाह अंसारी, अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन भाइयों में सबसे छोटा, जरायम की दुनिया में बड़ा

    तीन भाइयों में सबसे छोटा मुख्तार अंसारी था, लेकिन जरायम की दुनिया में सबसे बड़ा नाम इसी का रहा। मुख्तार अंसारी की शुरुआती पढ़ाई युसुफपुर गांव में हुई। इसके बाद उसने गाजीपुर कालेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की। मुख्तार की पत्नी का नाम अफ्शां अंसारी है।

    अफ्शां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अफ्शां पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का इनाम रखा है। वह लंबे समय से फरार चल रही है। अफ्शां और मुख्तार के दो बेटे हैं अब्बास अंसारी और उमर अंसारी।

    इसे भी पढ़ें- मुख्तार के साथ आतंक के 'अध्याय' का भी अंत, माफिया के साथ ही दफन हो गए कई राज भी

    एक बेटा जेल में, दूसरा फरार, पत्नी पर पुलिस ने रखा है इनाम

    एक समय था जब मुख्तार और उसके परिवार की पूरे पूर्वांचल में तूती बोलती थी। पूर्वांचल का कोई भी ऐसा सरकारी ठेका नहीं था, जो उसकी मंजूरी के बगैर किसी और को मिल जाए, लेकिन अब मुख्तार की पत्नी से लेकर बेटों तक पर गंभीर आरोप हैं।

    बड़ा बेटा अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए मऊ से 2022 में विधानसभा चुनाव जीता। अब्बास का एक बेटा है। अब्बास की पत्नी का नाम निखत बानो है। अब्बास अभी जेल में बंद है।

    इसे भी पढ़ें- मऊ दंगे में मुख्तार की मौजूदगी ने बरपाया कहर, खुली जिप्सी में लहराते हुए फोटो हुई थी पूरे देश में वायरल

    छोटा बेटा 24 वर्षीय उमर अंसारी भी पुलिस के निशाने पर है। उमर पर हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। उमर अभी फरार चल रहा है। लग्जरी गाड़ियों का शौक रखने वाला उमर अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में जुटा हुआ था।