विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi News: मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है, एक बेटे की तरह… पीएम मोदी ने वर्चुअल टिफिन बैठक में किससे कही ये बात

Published: Mon, 01 Apr 2024 04:00 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल टिफिन बैठक की। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है… पीएम मोदी ने वर्चुअल टिफिन बैठक में किससे कही ये बात
मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है… पीएम मोदी ने वर्चुअल टिफिन बैठक में किससे कही ये बात

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल टिफिन बैठक की। उन्होंने कहा, मैं जब से आया हूं तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां लोकसभा का नामांकन करने आया तब मीडिया ने मुझसे सवाल पूछा। मेरे हृदय की गहराई से सहज रूप से बात निकल गई- ‘मुझे किसी ने भेजा नहीं है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है।’ मेरे भीतर से अपने आप निकला था।

पीएम मोदी ने कहा, आज कह सकता हूं, मैं अनुभव करता हूं कि- ‘मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है, एक बेटे की तरह एक संतान की तरह। इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान भी किया कि वे हर नागरिकों को बताएं कि मां गंगा ने मुझे गोद लिया है।

प्रधानमंत्री ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 660 मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं संग ‘मोदी का परिवार टिफिन बैठक’ में संबोधन की शुरुआत नम: पार्वती पतये... उद्घोष के साथ भोजपुरी में की। कहा- ‘हम भी आपय के तरह बनारस क कार्यकर्ता हई’। पिछली बार मैं आया था तो कहा था कि 10 साल पहले बनारस के लोगों ने हमको सांसद बनाया। साथ ही 10 साल में बनारसी बना दिया। उन्होंने आह्वान किया कि इस बार भी हमें सांसद बनाएं और भाजपा को 400 पार की जीत दिलाएं।

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें 

बैठक के दौरान पीएम की गर्मी और कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी झलकी। कहा, गर्मी बहुत है। हमें पता चला है कि काशी में सत्तू की लस्सी मिलने लगी है। कुछ दिन में आम का पना भी मिलने लगेगा। सभी लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो हमें चिंता नहीं करनी होगी।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल-हेमंत सोरेन की तुरंत रिहाई, चुनावों में समान अवसर... रैली में INDIA ब्लॉक ने रखीं ये 5 मांग

यह भी पढ़ें: Toll Rate News: राजमार्ग से सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर, नहीं बढ़ रहा टोल, बसों का किराया भी नहीं बढ़ेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।