Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली पहुंचीं मेनका गांधी ने कहा-दुष्कर्मी को मिले मौत की सजा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 13 Apr 2018 02:32 PM (IST)

    चन्दौली : देश में दुष्कर्म के दो बड़े मामलों उन्नाव और कठुवा प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार

    चंदौली पहुंचीं मेनका गांधी ने कहा-दुष्कर्मी को मिले मौत की सजा

    चन्दौली : देश में दुष्कर्म के दो बड़े मामलों उन्नाव और कठुवा प्रकरण को लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों के बयान आने शुरू हो चुके हैं। वीके सिंह के बाद अब मेनका गांधी ने भी सख्त सजा की वकालत करते हुए दुष्कर्मियों के लिए फांसी की मांग की है। केंद्रीय महिला व बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी शुक्रवार को चंदौली जिले में एक दिवसीय समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचीं थीं। उन्होंने सबसे पहले कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया और साथ ही जनपद के विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी इसके बाद करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यो की बाबत कई दिशा निर्देश देते हुए योजनाओं को अमली जामा पहनाने पर भी बल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पूर्व सुबह केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गाधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप निंदनीय घटना है। देश के किसी भी कोने में 12 साल या इससे कम आयु की बच्ची के साथ ऐसी शर्मनाक घटना होती है तो पाक्सो एक्ट के बजाय सीधे मौत की सजा का प्रावधान हो। सरकार के समक्ष वह स्वयं ये प्रस्ताव रखेंगी। उन्नाव काड पर कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामले में सरकार को कठघरे में खड़ा करना गलत है। इसके पूर्व उन्होने जिले के पिछड़ेपन से उबरने के लिए अधिकारियों संग बैठक की। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा ताकि अपेक्षित परिणाम जल्द हासिल हो सके। इसके लिये क्या-क्या करना है इसकी भी जानकारी उन्होंने ली।

    comedy show banner
    comedy show banner