महादेव के शहर में 8 घंटे में 112 फ्लैट का नक्शा पास, अवैध निर्माण पर कसा जाएगा शिकंजा
वीडीए उपाध्यक्ष अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के साथ जोनल अधिकारी और अवर अभियंता पर ज्यादा से ज्यादा मानचित्र स्वीकृत कराने का जोर बना रहे रहे। लक्ष्य क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के साथ वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग मानचित्र स्वीकृत कराने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। पहले 63 घंटे में 100 कमरे का होटल, अब 98 घंटे में 112 फ्लैट का नक्शा पास किया है।
दांदूपुर में तिरुपति ग्रुप का 12129 वर्ग मीटर में निर्माणाधीन 12 मंजिल ग्रुप हाउसिंग पर दो मंजिल और तथा एक और टावर का मानचित्र स्वीकृत दिया है। छह टावर में 280 फ्लैट से संख्या बढ़कर 392 हो गई। इसके साथ ही वीडीए को 4.84 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है।
इसे भी पढ़ें- खाने पर गर्मी का असर: पांच दिनों में मुर्गों के बढ़े भाव, महंगाई की मार से सब्जी से लेकर दाल तक का स्वाद हुआ कड़वा
वीडीए उपाध्यक्ष अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने के साथ जोनल अधिकारी और अवर अभियंता पर ज्यादा से ज्यादा मानचित्र स्वीकृत कराने का जोर बना रहे रहे। लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्त नहीं होने पर कार्रवाई भी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-जेनेरिक दवाओं को खराब बता रहे सरकारी डाक्टर, यहां सांसत में फंसी मरीजों की जान, रोज औसत 50 दवा की कराते हैं वापसी
वीडीए सचिव डा. वेद प्रकाश मिश्रा ने कम राजस्व वसूली पर दो जोनल अधिकारियों और अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। उपाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोग मानचित्र स्वीकृत कराकर ग्रुप हाउसिंग, अपार्टमेंट, कांप्लेक्स और मकान बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिलने के चलते अवैध निर्माण करने लगते हैं।
भवन स्वामी के आवेदन करने के साथ उनके प्रपत्रों की जांच कराई जा रही है, यदि कोई कमी है तो उन्हें दुरुस्त कराने को कहा जा रहा है, कैसे दूर किया जाए इसके बारे में भी जानकारी दी जा रही है जिससे उन्हें परेशानी नहीं हो।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।