Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब्र से बच्‍ची का शव निकालकर उसी के साथ कब्रिस्तान में सो गया शख्स, सुबह जब पिता पहुंचा तो...

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 10:59 PM (IST)

    लक्सा क्षेत्र के एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बेटी की मौत बीमारी के कारण 15 नवंबर को हो गई थी। उन्होंने बच्ची का शव रामापुरा स्थित कब्रिस्तान में दफन किया था। दुखी पिता अगले दिन बेटी के कब्र पर पहुंचे तो पाया कि मिट्टी की ऊंचाई कम थी और कब्र समतल दिख रही थी। शक होने पर खोदाई कराई तो बेटी का शव गायब था।

    Hero Image
    कब्र से बच्ची का शव निकाल उसके साथ सोने वाला युवक जेल पहुंचा।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। कब्र से पांच साल की बच्ची का शव निकालने का आरोपित मोहम्मद रफीक शुक्रवार को सलाखों के पीछे जा पहुंचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शव से छेड़छाड़ करने की धारा में चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। बता दें क‍ि बच्ची के पिता ने गुरुवार को रेवड़ी तालाब थाना भेलूपुर निवासी मोहम्मद रफीक को रामापुरा स्थित कब्रिस्तान में दफन शव निकालकर उसके साथ सोते पकड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्सा क्षेत्र के एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बेटी की मौत बीमारी के कारण 15 नवंबर को हो गई थी। उन्होंने बच्ची का शव रामापुरा स्थित कब्रिस्तान में दफन किया था। दुखी पिता अगले दिन बेटी के कब्र पर पहुंचे तो पाया कि मिट्टी की ऊंचाई कम थी और कब्र समतल दिख रही थी। शक होने पर खोदाई कराई तो बेटी का शव गायब था। उन्होंने आसपास ढूंढा तो पाया कि एक कोने में रफीक बच्ची के शव के साथ सोया हुआ था।

    डीसीपी आरएस गौतम ने बताया कि शव से शव की पोस्टर्माटम आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपित ने नशे में यह हरकत करने और इसके लिए आत्मग्लानि महसूस करने की बात कह रहा है। इसलिए पुलिस पूरी रात उसकी निगरानी करती रही।