महाश्मशान मणिकर्णिका में अलग ही नजारा, कहा- 'फुंकिहा बादी मा, ऊपरा आंखिया त सेंक ला पहिले'
काशी में तीन दिवसीय एयर शो के दौरान मणिकर्णिका घाट पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहाँ लोगों ने ...और पढ़ें

काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका में एयर शो का अद्भुत नजारा, लोगों ने कहा 'फुंकिहा बादी मा, ऊपरा आंख सेंक ला पहिले'।
HighLights
मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार रुके, विमान देखे गए।
काशी में तीन दिवसीय एयर शो का जबरदस्त उत्साह।
गलियों से घाटों तक भीड़, 'जय हिन्द' के नारे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी को यूं ही राग- विराग की नगरी नहीं कहते, रविवार को दोपहर में आसमान में गर्जना करते विमान गुजरे तो गुजरे हुए लोगों को महाश्मशान मणिकर्णिका में भी मोक्ष की राह में कुछ देर थमना पड़ा। नजारा यूं दिखा कि चिता को आग देने की तैयारी में लगे व्यक्ति के करीबी ने आसमान में गुजरते विमान को भी देखने की हिदायत दे डाली।
जीवन मिथ्या और मृत्यु सत्य के भावों से परे आयोजन जब चरम पर पहुंचा तो महाश्मशान में आग देने के पहले किसी ने टोक दिया, बोला - 'फुंकिहा बादी मा, ऊपरा आंखिया त सेंक ला पहिले'। आयोजन के दौरान महाश्मशान में अपनों की अंतिम यात्रा पर आए लोगों को काशी की बंदिशों ने छकाया तो बहुत लेकिन मोक्ष की राह पकड़ महाश्मशान आए तो एयर फोर्स का मेगा शो भी घाट झांक निहार लिया।
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोमांचक एयर शो का उठाया लुत्फ, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
तीन दिवसीय एयर शो को लेकर काशी में अलग ही उल्लास रहा। गलियों से लेकर घाटों तक मेले जैसा माहौल, न धूप की परवाह न दूरी की चिंता, बस एक ही चाह - विमान की एक झलक दिख जाए तो बोले "आया-आया"।
मणिकर्णिका से राजघाट तक लगी कतार, गलियां जाम
मणिकर्णिका घाट से लेकर राजा घाट तक देखने वालों की लंबी कतार लगी रही। चौतरफा गलियां जाम रहीं, भीड़ को देखते हुए दो पहिया वाहनों पर रोक लगा दी गई। शीतला घाट से राजा घाट तक लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहा।
शवदाह रोक बोले - रुका चाचा, विमान देखा
मणिकर्णिका पर सबसे भावुक दृश्य दिखा, शवदाह करने आए लोग भी चिता के पास रुक गए। एक दूसरे से बोले - "रुका चाचा, विमान देखा, फिर दाह संस्कार करब।" यह दृश्य बता रहा था कि काशी में पराक्रम की पूजा, परंपरा से भी बड़ी हो गई।
यह भी पढ़ें : मालिक, एतना हार्न काहे बजावत हउआ, का अब सड़किये से उड़बा? बनारसियों की बतकही ने उड़ाया गर्दा
कॉरिडोर में महादेव और जय हिन्द का उद्घोष
कॉरिडोर में बैठे श्रद्धालु महादेव के जयकारे के साथ "जय हिन्द" बोल विमानों का हाथ हिलाकर स्वागत करते दिखे।
हर विमान के आते ही पूरा कॉरिडोर तालियों और नारों से गूंज उठा।
छतों पर चढ़ी काशी, मोबाइल में कैद किया इतिहास
मीरघाट से दशाश्वमेध तक लोगों ने अपने घरों और घाट किनारे होटलों की छतों पर मोर्चा संभाल लिया।
घंटों इंतजार के बाद जैसे ही विमान आता, चेहरा खिल उठता और सब अपने-अपने मोबाइल में इस ऐतिहासिक पल को कैद कर लेते।
