विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालिक, एतना हार्न काहे बजावत हउआ, का अब सड़किये से उड़बा? बनार‍स‍ियों की बतकही ने उड़ाया गर्दा

By Prakash PandeyEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 04:05 PM (IST)

वाराणसी में एयर शो के शानदार प्रदर्शन के बाद, सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम और लगातार हॉर्न बजाने से लोगों ...और पढ़ें

HighLights

  1. एयर शो के बाद वाराणसी में ट्रैफिक जाम।

  2. सड़कों पर लगातार हॉर्न बजाने से लोग परेशान।

  3. वीआईपी काफिलों के अनुशासन पर बनारसियों के सवाल।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मालिक, एतना हार्न काहे बजावत हउआ, का अब सड़किये से उड़ब का, एयर शो खत्म होने के बाद सड़क पर गाड़ियों के शोर के बीच एक बनारसी का यह सवाल आसपास खड़े लोगों को भी गुदगुदा गया।

दूसरे ने तपाक से कहा, अरे भइया, आगे गाड़ी त हिलत ना हव, फिर इंकरे पीं-पों से कौन रास्ता खुल जाई। तीसरे ने तंज कसा, राफेल के पायलट से ज्यादा इंके तेजी हव, अभी जगह मिली त इहे से उड़ के चौकाघाट पहुच जइहन
गंगा के ऊपर राफेल और दूसरे विमानों की गर्जना ने बनारसियों को गर्व और रोमांच से भर दिया था।

वायुसेना के जांबाजों ने जिस तालमेल, सटीकता और अनुशासन से हवाई करतब दिखाए, वह काबिले तारीफ रहा। मगर शो खत्म होते ही सड़क पर वीआइपी गाड़ियों के काफिले के बीच हार्न की ऐसी होड़ मची कि लोगों का सुकून छिन गया।

जाम में फंसी गाड़ियां आगे बढ़ नहीं पा रही थीं, लेकिन हार्न लगातार बज रहे थे। आम बनारसियों का कहना था कि जब रास्ता खाली नहीं है तो हार्न बजाकर आखिर हासिल क्या होगा।

प्रशासन और नेताओं को भी अपने काफिलों में अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए।आसमान में वायुसेना का अनुशासन देखने के बाद सड़क पर भी उसी जिम्मेदारी की उम्मीद थी। आखिर सड़क पर भी दूसरों के सुकून और सुविधा का ख्याल रखना जरूरी है।