विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिर पुराने नंबर से दौड़ेगी महानगरी एक्सप्रेस , बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस का भी बदला नंबर

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:25 AM (IST)

रेल प्रशासन ने महानगरी एक्सप्रेस और बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस के नंबरों में बदलाव किया है। यह परिवर्तन 1 जनवरी 2027 से ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. महानगरी एक्सप्रेस और बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस के नंबर बदले गए।

  2. यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।

  3. संसदीय समिति की आपत्ति पर सुपरफास्ट श्रेणी बदली गई।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेल प्रशासन ने महानगरी एक्सप्रेस और बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस के नंबरों में परिवर्तन किया है। दोनों ट्रेनें एक जनवरी 2027 से अपने पुराने नंबरों से संचालित होंगी। रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 22177 वाराणसी-मुंबई महानगरी एक्सप्रेस एक जनवरी 2027 से पुराने नंबर 11093 से चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 22178 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस इसी तिथि से 11094 नंबर से रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-बनारस एक्सप्रेस का नंबर बदलकर एक जनवरी 2027 से बदलकर 11067 कर दिया जाएगा। जबकि वापसी गाड़ी संख्या 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस भी परिवर्तित नंबर 11068 से चलेगी। गौरतलब है कि संसदीय समिति ने इन दोनों ट्रेनों के सुपरफास्ट होने के दर्जे पर सवाल उठाया था।

समिति ने कहा था कि औसत गति और ठहराव के मानकों पर ये गाड़ियां सुपरफास्ट की श्रेणी में नहीं आतीं। इस आपत्ति के बाद रेलवे बोर्ड ने महानगरी सुपरफास्ट और बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट की श्रेणी में संशोधन करते हुए इन्हें एक्सप्रेस श्रेणी में कर दिया है। इसी कारण इनके नंबर भी 22 और 12 सीरीज से हटाकर पुरानी 11 सीरीज में वापस किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर वंदे भारत स्लीपर से दिल्ली-वाराणसी का सफर, अभी भी मिल रहे टिकट; घर जाने वालों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।