Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोलार्क षष्ठी 2022 : काशी में संतति कामना से स्नान के लिए लोलार्क कुंड पर आस्‍था की जुटान

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 02:03 PM (IST)

    Lolark Shashthi काशी में संतान की कामना से लोलार्क कुंड पर आस्‍था की जुटान सुबह से ही शुरू होने लगी। हालांकि मुहूर्त दोपहर बाद से अगले दिन तक होने की ...और पढ़ें

    Hero Image
    काशी में लोलार्क षष्‍ठी का अपना अलग ही महत्‍व है।

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। काशी में लोलार्क षष्ठी स्नान पर्व मूलरूप से उदया तिथि के मान के अनुसार शुक्रवार की सुबह से मनाया जाएगा। गुरुवार की दोपहर 12.55 बजे षष्‍ठी लग जाएगी। इसके बाद तिथि विशेष पर लोलार्केश्वर महादेव के दर्शन-पूजन का भी विधान पूरा करने के लिए दूर दराज से आस्‍थावान काशी का रुख करते हैं। वहीं सुरक्षा कारणों से गुरुवार की सुबह से ही आस्‍थावानों का जमावड़ा देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि में संतति कामना से स्नान-दान, व्रत का मान है। इसे सूर्य षष्ठी (लोलार्क षष्ठी) के रूप में मनाया जाता है। यह व्रत पर्व इस बार दो सितंबर को पड़ रहा है, लेकिन षष्ठी तिथि एक सितंबर को दोपहर 12.55 बजे लग रही जो दो सितंबर को दोपहर 11.26 बजे तक रहेगी। पर्व विशेष पर स्नान के लिए लोलार्क कुंड में स्नान व लोलार्केश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया जाता है। बुधवार को इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं। साथ ही स्नान के लिए लोगों की जुटान भी हो गई।

    हालांकि लोलार्क कुंड और क्रीं कुंड में भी स्नान के लिए देश भर से श्रद्धालु जुटते हैं, इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से क्षेत्र में बैरिकेडिंग भी कर ली गई है। साथ ही एक सितंबर की दोपहर दो बजे से दो सितंबर की दोपहर दो बजे तक आवागमन प्रतिबंध लागू किया गया है। इसमें लंका स्थित बैंक आफ बड़ौदा, नगवा चौराहा, पद्मश्री चौराहा, शिवाला मोड़, सोनारपुरा, गोदौलिया से किसी भी प्रकार के वाहन अस्सी घाट या चौराहा की तरफ नहीं आएंगे। इसके अलावा ब्राडवे होटल से किसी भी प्रकार के वाहन सोनारपुरा की तरफ नहीं जाएंगे। वहीं बैंक आफ बड़ौदा से अस्सी चौराहा तक, नगवा चौराहा से रविदास घाट तक, पद्मश्री चौराहा-शिवाला चौराहा व सोनारपुरा से अस्सी चौराहा तक। ब्राडवे होटल से सोनारपुरा तक। गोदौलिया से सोनापुरा तक भी नो व्हीकल जोन रहेगा।

    लोलार्क कुंड के बाहर कतार : भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि पर लोलार्क षष्ठी का मान है। तिथि विशेष संतति कामना से भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में स्नान और वहीं परिसर में स्थित लोलार्केश्वर महादेव के दर्शन का विधान है। लोलार्क षष्ठी इस बार दो सितंबर को पड़ रही है। हालांकि, षष्ठी तिथि गुरुवार दोपहर 12.55 बजे लग गई। स्नान के लिए पूर्वांचल समेत प्रदेश भर से लोगों की काशी में जुटान हो गई। स्नान रात में 12 बजे के बाद शुरू होगा लेकिन अभी से कतार लग गई है। कई लोगों ने मुहूर्त शुरू होने के बाद ही स्‍नान शुरू कर दिया है।