Malhani By Election Result 2020 : सपा प्रत्याशी लकी यादव मल्हनी विधानसभा उपचुनाव जीते
Uttar Pradesh Malhani By Election Result 2020 मल्हनी विधानसभा उपचुनाव 2020 का परिणाम मंगलवार दोपहर बाद घोषित हो गया। काफी करीबी मुकाबले में समाजवादी पार्टी के लकी यादव ने निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को करीब 4500 मतों से शिकस्त दी।
वाराणसी, जेएनएन। सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन से खाली हुई मल्हनी विधान सभा सीट के उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होने जा रहा है। प्रत्याशियों की रात जहां परिणाम के इंतजार में करवट बदलते बीती वहीं दूसरी ओर कई प्रत्याशी समर्थक रात भर घरों में डटे रहे और मतगणना से पूर्व जीत हार की कसासबाजी में व्यस्त नजर आए।
आखिरकार अंतिम राउंड की घोषणा के साथ ही सपा प्रत्याशी लकी यादव करीब 4500 मतों से मल्हनी विधानसभा चुनाव जीत गए, वहीं निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह दूसरे स्थान पर रहे। हालांकि, दोपहर 3.30 बजे तक चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा नहीं की जा सकी।
सपा लकी यादव | 64385 |
निर्दल धनंजय सिंह | 58680 |
भाजपा मनोज सिंह | 24908 |
बसपा जय प्रकाश दुबे | 21366 |
सपा लकी यादव | 61422 |
निर्दल धनंजय सिंह | 55095 |
भाजपा मनोज सिंह | 23489 |
बसपा जय प्रकाश दुबे | 20564 |
पहले में सपा के प्रत्याशी आगे रहे तो दूसरे से 12 वें राउंड तक के परिणाम में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह आगे रहे। वहीं 13 वें राउंड के परिणाम में धनंजय सिंह ने बढ़त खोदी और सपा के लकी यादव आगे हो गए। दोपहर 2.15 बजे तक 16 वां राउंड पूरा होते के बाद सपा के लकी यादव निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से 2999 वोट से अागे हो गए। जबकि, सपा के लकी यादव निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से 17 वें राउंड में 3499 वोट से आगे हो गए। दोपहर 2.30 बजे तक लकी यादव ने धनंजय सिंह से 4707 वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। दोपहर बाद तीन बजे तक सपा के लकी यादव निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से 4566 वोट आगे बने रहे। तीन बजे के बाद जारी 21 राउंड के परिणाम में सपा के लकी यादव निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से 4995 वोट से आगे हो गए।
सपा लकी यादव | 58039 |
निर्दल धनंजय सिंह | 53044 |
भाजपा मनोज सिंह | 22559 |
बसपा जय प्रकाश दुबे | 19814 |
सपा - लकी यादव | 55105 |
निर्दल - धनंजय सिंह | 50539 |
भाजपा - मनोज सिंह | 21218 |
बसपा - जय प्रकाश दुबे | 18914 |
2.45 बजे 19 वें राउंड की मतगणना पूरी
सपा लकी यादव - 52766
निर्दल धनंजय सिंह- 47867
भाजपा मनोज सिंह- 20201
बसपा जय प्रकाश दुबे- 17999
सपा के लकी यादव निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से 4899 वोट से हुए आगे।
सपा - लकी यादव | 49974 |
निर्दल - धनंजय सिंह | 45267 |
भाजपा - मनोज सिंह | 18911 |
बसपा - जय प्रकाश दुबे | 16831 |
सपा - लकी यादव | 46612 |
निर्दल - धनंजय सिंह | 43113 |
भाजपा - मनोज सिंह | 18112 |
बसपा - जय प्रकाश दुबे | 15955 |
सपा - लकी यादव | 44028 |
निर्दल - धनंजय सिंह | 41029 |
भाजपा - मनोज सिंह | 16995 |
बसपा - जय प्रकाश दुबे | 14941 |
सपा - लकी यादव | 41464 |
निर्दल - धनंजय सिंह | 38528 |
भाजपा - मनोज सिंह | 15774 |
बसपा - जय प्रकाश दुबे | 13654 |
दोपहर 1.45 : मल्हनी उपचुनाव: 14 वें राउंड की मतगणना
सपा लकी यादव - 39064
निर्दल धनंजय सिंह- 36035
भाजपा मनोज सिंह- 14716
बसपा जय प्रकाश दुबे- 12047
सपा के लकी यादव निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह से 3029 वोट से हुए आगे।
सपा लकी यादव | 35544 |
निर्दल धनंजय सिंह | 33848 |
भाजपा मनोज सिंह | 13506 |
बसपा जय प्रकाश दुबे | 11610 |
01.15 बजे : 12 वें राउंड की गणना पूरी
निर्दल धनंजय सिंह- 31986
सपा लकी यादव - 31589
भाजपा मनोज सिंह- 12623
बसपा जय प्रकाश दुबे- 10606
धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 397 वोट से आगे चल रहे हैं।
1 बजे तक 11 वें राउंड की गणना पूरी
निर्दल धनंजय सिंह- 30390
सपा लकी यादव - 27049
भाजपा मनोज सिंह- 11598
बसपा जय प्रकाश दुबे- 9894
धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 3341 वोट से आगे चल रहे हैं।
निर्दल धनंजय सिंह | 28343 |
सपा लकी यादव | 24121 |
भाजपा मनोज सिंह | 10166 |
बसपा जय प्रकाश दुबे | 8708 |
12.30 बजे : नौवें राउंड की गणना पूरी
निर्दल धनंजय सिंह- 26807
सपा लकी यादव - 20304
भाजपा मनोज सिंह- 8933
बसपा जय प्रकाश दुबे- 7966
धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 6503 वोट से आगे चल रहे हैं।
12.16 बजे : आठवें राउंड की गणना पूरी
निर्दल धनंजय सिंह- 24321
सपा लकी यादव - 16915
भाजपा मनोज सिंह- 7665
बसपा जय प्रकाश दुबे- 7380
धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 7406 वोट से आगे चल रहे हैं।
12.00 बजे : सातवें राउंड की गणना पूरी
निर्दल धनंजय सिंह- 21928
सपा लकी यादव - 13980
भाजपा मनोज सिंह-6896
बसपा जय प्रकाश दुबे-6494
धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 7948 वोट से आगे चल रहे हैं।
निर्दल धनंजय सिंह | 17684 |
सपा लकी यादव | 12303 |
भाजपा मनोज सिंह | 6124 |
बसपा जय प्रकाश दुबे | 5886 |
पांचवें राउंड की मतगणना का परिणाम 11 बजे के बाद जारी कर दिया गया। जिसमें निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को 12313 मत तो सपा के लकी यादव को 10083 मत मिले हैं। इस प्रकार धनंजय सिंह 2230 वोट से आगे चल रहे हैं।
निर्दल धनंजय सिंह | 7509 मत |
सपा लकी यादव | 5853 मत |
भाजपा मनोज सिंह | 4687 मत |
बसपा जेपी दुबे | 4689 मत |
कांग्रेस राकेश मिश्र | 2158 मत |
तीसरे राउंड में निर्दल प्रत्याशी 1839 मतों से आगे
जौनपुर के मल्हनी विधानसभा उपचुनाव की चल रही मतों की तीसरे राउंड की गणना करीब दस बजे तक पूरी हो गई। इसमें निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 1839 मतों से आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 6023 तो लकी यादव को 4184 मत मिले हैं। वहीं चौथे राउंड में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह 1656 वोट से आगे चल रहे हैं।
दूसरे राउंड में धनंजय सिंह ने बनायी बढ़त
मल्हनी विधानसभा उपचुनाव की चल रही मतों की गणना में दूसरे राउंड की मतगणना करीब 9.30 बजे पूरी होने के बाद इसमें निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह 990 मतों से सपा प्रत्याशी लकी यादव से आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 4485 व सपा के लकी यादव को 3495 मत मिले हैं। पोस्टल मतों की गणना सबसे पहले शुरू हुई तो उसमें सपा के प्रत्याशी दूसरे अन्य से आगे नजर आए।
पोस्टल मतों की शुरू हुई गणना
मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में 16 प्रत्याशियों के लिए 3 नवंबर को पड़े मतों की गणना मंगलवार की सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई। पहले 2 टेबलों पर पोस्टल मतों की गणना शुरू हुई है। इस दौरान नवीन सब्जी मंडी समिति चौकिया में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी व उनके एजेंटों को कोविड-19 की जांच के लिए बने हेल्थ कैंप में जांच के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है। इसके साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों की भी जांच की गई।
मतगणना कर्मी भी सुबह तैयारियों में जुटे रहे तो मतगणना स्थल की सुरक्षा कड़ी करने में प्रशासन लगा रहा। सुबह आठ बजते ही मतगणना कर्मी मतगणना स्थल पर पहुंचे और तैयारी में जुट गए।
मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के लिए आठ बजे प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। विधानसभा चुनाव के परिणामों को पक्ष में करने के लिए सुबह मंदिरों में प्रत्याशियों ने हाजिरी लगाकर अपने अपने जीत की कामना की। वहीं प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार की सुबह मंगल की कामना करते रहे और हार जीत की अडियां भी तड़के से सज गईं। त्रिकोण्ाीय संघर्ष के बीच मल्हनी विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा, सपा और निर्दलीय धनंजय सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। उम्मीद है दोपहर तक परिणाम काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगा।
सुबह आठ बजे से मतगणना, दस बजे से आने लगेंगे रूझान
मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में तीन नवंबर को पड़े मतों की गणना दस नवंबर को सुबह आठ बजे से शुरू जाएगी। नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति चैकिया में होने वाली गणना का रूझान दस बजे से आने शुरू हो जाएंगे। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणना के लिए 21 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक पर चार-चार मतगणना कर्मी रहेंगे। मतों की गणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
तीन चरण में जांच के बाद मतगणना स्थल में प्रवेश
मल्हनी विधानसभा उपचुनाव को लेकर 10 नवंबर को मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन विभाग भी मतगणना की तैयारियों में युद्ध स्तर पर लगा हुआ है। इसको लेकर नवीन सब्जी मंडी मतगणना स्थल का रविवार को सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र व रिटर्निंग आफिसर नीतीश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान तय हुआ कि तीन चरणों की जांच के बाद मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। बैरिकेडिंग से लेकर हर स्थलों को दुरुस्त करने के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने वाहनों के खड़ा होने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की बात कही। मोबाइल के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तय किया कि मतगणनाकर्मियों, एजेंटों के वाहनों को मंडी के पीछे मैदान में खड़ा कराया जाएगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की गाड़ी दूसरे स्थान पर खड़ी रहेगी। मुख्य द्वार से कोविड-19 की जांच के बाद प्रवेश देकर मतगणनाकर्मी व एजेंट को सीधे रास्ते से नीलामी चबूतरा स्थित मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।
अगल-बगल से बैरियर लगा रहेगा। मतगणना के लिए 21 टेबल लगाए जाएंगे, प्रत्येक टेबल पर चार-चार मतगणना कार्मिक मौजूद रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना होगी। क्षेत्रीय उपनिदेशक कार्यालय भवन में एलसीडी टीवी लगाकर कंट्रोलरूम बनाया जाएगा। प्रत्याशी वहीं से मतगणना की निगरानी कर सकेंगे। ऐजेंटों के मतगणना टेबल तक आने व ईवीएम मशीनों को मतगणना टेबल पर लाने के लिए लगे बैरिकेडिंग के बीच में रास्ते की समीक्षा हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।