विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं जौनपुर के गौरव यादव, जिन्‍हें 'आप' के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2022 01:45 PM (IST)

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव जौनपुर जिले के ...और पढ़ें

गौरव यादव भगवंत मान सरकार में विशेष प्रधान सचिव बनाए गए हैं।
गौरव यादव भगवंत मान सरकार में विशेष प्रधान सचिव बनाए गए हैं।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। जिले में नौपेड़वा क्षेत्र निवासी पंजाब के आइपीएस को सीएम भगवंत मान सरकार में विशेष पद दिया गया है। पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। गौरव यादव की नियुक्ति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। एक सरकारी आदेश में बीते सोमवार को यह जानकारी दी गई थी। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में सूचना मिलते ही जहां जश्न का माहौल है वही लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

आईपीएस अधिकारी गौरव यादव वर्तमान में पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जो कि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है। गौरव राज्य पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। गौरव यादव शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। विशेष प्रधान सचिव के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है लेकिन पंजाब सरकार में यह दूसरा अवसर है जब किसी मुख्यमंत्री ने किसी आईपीएस अधिकारी को अपना विशेष प्रधान सचिव बनाया है।

बेलापार गांव निवासी गौरव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल है। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर रहतें है। भगवती प्रसाद के एक मात्र पुत्र गौरव तथा दो पुत्रियां है जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है। इनकी शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ व दिल्ली में हुई है। गौरव की इस उपलब्धि से गांव में खुशी देखी गई। शिक्षक दीपक यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव आदि ने बताया कि पूरा गांव गौरवान्वित हैं।