यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वाराणसी के उद्योगपति एमएलसी को मिली आजमगढ़ जेल से धमकी
एमएलसी और एक बड़ी कार एजेंसी के मालिक विशाल सिंह चंचल को आजमगढ़ जेल से फोन पर धमकी मिली है।

वाराणसी (जेएऩएन)। एमएलसी और हरहुआ स्थित एक बड़ी कार एजेंसी के मालिक विशाल सिंह चंचल को आजमगढ़ जेल से फोन पर धमकी मिली है। शुक्रवार की शाम चंचल अपने वाराणसी के हरहुआ स्थित महेंद्रा एजेंसी पर थे। शाम 4.49 बजे उनके फोन 9565000001 की घंटी बजी। कॉल फोन नंबर 9984135829 से थी। उधर से कहा गया - मैं आजगमढ़ जेल से संजय यादव बोल रहा हूं।
छेड़छाड़ की शिकार युवती से दारोगा ने की छेड़छाड़, निलंबित
मैंने गाजीपुर में लोहिया गांव के सीसी रोड के टेंडर फार्म की बिक्री बंद करा दी थी। बावजूद इसके, आपके कार्यकर्ता ने टेंडर फार्म खरीद लिया है। उसे तुरंत वापस करा दें वरना आपका भी अंजाम वही होगा जो आजमगढ़ में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू का हुआ था। फोन पर मिली धमकी के बाद चंचल शनिवार को आईजी वाराणसी से मिले। उन्होंने लिखित पत्र दिया है।छेड़छाड़ से आजिज बहनों ने मंत्री के कदमों में गिरकर लगाई पिता की रिहाई की मांग
कौन है संजय यादव - संजय यादव मूलतः गाजीपुर के बहरियाबाद थाने के बघाई गांव का रहने वाला है। उसका चाचा दूधनाथ यादव खूंखार अपराधी था जो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसके बाद गैंग की कमान संजय ने संभाली। पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था ।उत्तर प्रदेश के अन्य समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।
बाद में गिरफ्तारी के बाद वह करीब पांच साल से आजमगढ़ जेल में है। उसका परिवार आजमगढ़ के जहानागंज में स्थाई रूप से बस गया है। वह जेल में रहते हुए जहानागंज का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख भी बना। संजय यादव के खिलाफ हत्या, लूट जैसे कई संगीन मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
कौन है संजय यादव : संजय यादव मूलतः गाजीपुर के ही बहरियाबाद थाने के बघाई गांव का रहने वाला है। उसका चाचा दूधनाथ यादव खूंखार अपराधी था और पूर्व में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसके बाद गैंग की कमान संजय ने संभाली। अपने दुस्साहस के चलते अपराध जगत में उसकी तूती बोलने लगी। पुलिस ने उसके सिर पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। बाद में गिरफ्तारी के बाद से ही वह करीब पांच से आजमगढ़ जेल में है। उसका परिवार आजमगढ़ के जहानागंज में स्थाई रूप से बस गया है। वह जेल में रहते हुए जहानागंज का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख भी बना। संजय यादव के खिलाफ हत्या, लूट जैसे कई संगीन मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
