Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में पंचायत चुनाव में मतगणना कर्मियों की लेटलतीफी ने बढ़ाई प्रत्याशियों की बेसब्री, दो से तीन घंटे बाद शुरू हुई गिनती

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Sun, 02 May 2021 02:43 PM (IST)

    अधिकांश मतगणना केंद्रों पर कर्मचारियों के देर से पहुंचने व अनुपस्थिति के कारण अव्यवस्था हुई। मतों की गिनती दो से तीन घंटे देरी से शुरू हुई। कई जगह प्रत्याशी व एजेंटों के कोरोना टेस्ट के कारण भी विलंब हुआ। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी।

    Hero Image
    रिजर्व कोटे के कर्मियों के सहारे व्यवस्था संभालने में हांफते रहे अफसर

    बलिया, जेएनएन। पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सभी जगह देरी से शुरू हुई। व्यवस्था लड़खड़ा गई। अधिकांश मतगणना केंद्रों पर कर्मचारियों के देर से पहुंचने व अनुपस्थिति के कारण अव्यवस्था हुई। मतों की गिनती दो से तीन घंटे देरी से शुरू हुई। कई जगह प्रत्याशी व एजेंटों के कोरोना टेस्ट के कारण भी विलंब हुआ। मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी। नगरा में सबसे देरी से सुबह 11.30 बजे मतगणना शुरू हो सकी। मतगणना केंद्रों पर नियुक्त अधिकारियों ने बताया कि बीमारी या अन्य कारणों से कुछ मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे। वहीं देरी के कारण एजेंट व प्रत्याशियों की बेसब्री बढ़ती गई। वहीं अधिकारी रिजर्व कोटे के अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था बनाने के लिए हांफते रहे

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगरा : यहां मतगणना सबसे देर में 11.30 बजे शुरू हुई। मतगणना कर्मी देर से आये। कई अनुपस्थित भी रहे। गेट पर कोरोना जांच को लेकर भी गहमागहमी रही। यहां 94 ग्राम पंचायतों की गिनती होनी थी।

    दुबहड़ : नगर स्थित एससी कालेज में बने मतगणना केंद्र में सुबह 10.30 बजे मतों की गिनती शुरू हुई। यहां एक दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित रहे। आठ में चार टेबल पर ही गिनती शुरू हुई। कर्मचारियों को फोन कर बुलाया जाता रहा। यहां 60 ग्राम पंचायतों की गिनती होनी थी।

    मुरलीछपरा : उच्च प्राथमिक विद्यालय दोकटी में बने मतगणना केंद्र पर कुल 19 में पांच टोली में कर्मचारी कम थे। 11 कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण मतों की गिनती 10.15 बजे शुरू हुई। यहां 125 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

    गड़वार : यहां ब्लॉक मुख्यालय पर 63 ग्राम पंचायतों की गिनती होनी थी। कर्मचारी देर से आए। गिनती 10.13 बजे शुरू हुई। 220 में 13 मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे।

    बैरिया : अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज में मतगणना 9.30 बजे शुरू हुई। यहां भी कर्मचारी देरी से पहुंचे थे। यहां 30 ग्राम पंचायतों की गिनती होनी थी। यहां 240 मतदान कर्मी थे।

    बांसडीह : स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में मतों की गिनती 9.30 बजे शुरू हुई। यहां भी कुछ कर्मचारी देर से आये। 128 में 28 कर्मी अनुपस्थित थे। यहां 58 ग्राम पंचायतों की गिनती होनी थी।

    रेवती : गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतगणना 20 बजे शुरू हुई। आरओ एसके मिश्र ने बताया कि 160 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें 25 अनुपस्थित रहे। रिजर्व कोटा से ड्यूटी लगाने के कारण देरी हुई।

    नवानगर : जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर में बने मतगणना केंद्र में 9.30 बजे गिनती शुरू हुई। यहां भी मतगणना कर्मी विलंब से पहुंचे थे। यहां 50 ग्राम पंचायतों की गिनती होनी थी। इसी तरह अन्य ब्लॉकों में भी मतगणना कार्य में देरी हुई।

     

    comedy show banner
    comedy show banner