विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP B.Tech Admission: यूपी के इस कॉलेज में खाली रह गई बीटेक की सीटें, 60 में से 43 ही भरी

Published: Mon, 15 Sep 2025 12:35 AM (GMT+05:30)

वाराणसी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी में बीटेक (हथकरघा और वस्त्र प्रौद्योगिकी) कोर्स में सीटें खाली रह गई हैं। ...और पढ़ें

खाली रह गई आइआइएचटी में बीटेक की सीटें, 60 में से 43 ही भरी
खाली रह गई आइआइएचटी में बीटेक की सीटें, 60 में से 43 ही भरी

HighLights

  1. IIHT में बीटेक की सीटें खाली |
  2. 60 में से केवल 43 सीटें भरीं |
  3. छात्रों को मिलेगा तीन हजार स्टाइपेंड |

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देश में मात्र दो स्थानों बनारस व सेलम में ही बीटेक (हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलाजी) कोर्स संचालित हो रहा है। वाराणसी स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आफ हैंडलूम टेक्नोलाजी (आइआइएचटी) में यह कोर्स 2021-22 में शुरू हुआ, जिसका पहला बैच पिछले माह पास आउट हुआ। इस साल प्रवेश के लिए काउंसलिंग हो चुकी है।

बावजूद इसके सीटें नहीं भर पाई है। एच बीटेक कोर्स के लिए 60 सीटें निर्धारित हैं, लेकिन इस 43 पर ही प्रवेश हो पाया है। हैंडलूम बीटेक में 50 प्रतिशत सीटें प्रदेश की ओर से डा. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ व 50 प्रतिशत सीटें केंद्र ओर से भरी जाती हैं।

इस कोर्स का प्रति वर्ष शुल्क 19 हजार रुपये है। यह चार साल का कोर्स होता है। वहीं इसमें छात्र-छात्राओं को प्रति माह तीन हजार रुपये स्टाइपेंड भी मिलता है। इसमें प्रवेश के लिए जेईई या सीयूईटी में अपीयर होना आवश्यक है। साथ ही 12वीं पास फिजिक्स, केमेस्ट्री व मैथ वाले विद्यार्थी में प्रवेश पास सकते हैं।

वहीं डिप्लोमा होल्डर अभ्यर्थी सीधे दूसरे साल में प्रवेश पास सकता है। पिछले दिनों हुई काउंसलिंग में प्रथम वर्ष में 43 व सीधे द्वितीय वर्ष में लेटरल के रूप में 21 सीटों पर प्रवेश हुआ। इससे पहले हैंडलूम बीटेक की सीटों पर 60 में से 32, व 16 सीटें ही भरीं थीं। इसके अलावा क्रमश: 21, 22 व 16 लेटरल सीटों पर भी प्रवेश हुआ था।