Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों के अनुरूप बनेगी 2022 की सरकार, बलिया में भासपा अध्यक्ष ने किया प्रतिमा का अनावरण

    बलिया के चिलकहर स्थित गोविंद साहब मंदिर परिसर के समीप गुरूवार को चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्र वीर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। इस दौरान महाराजा सुहेलदेव के गगनभेदी नारों से पुरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा।

    By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Thu, 28 Jan 2021 05:58 PM (IST)
    Hero Image
    बलिया में महाराजा सुहेलदेव के प्रतिमा अनावरण के दौरान हवन पूजन करते सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अन्य।

    बलिया, जेएनएन। चिलकहर ब्लाक क्षेत्र के गौरा गांव स्थित गोविंद साहब मंदिर परिसर के समीप गुरूवार को चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्र वीर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का अनावरण सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया। इस दौरान महाराजा सुहेलदेव के गगनभेदी नारों से पुरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा। समारोह को संबोधित करते हुए श्री राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों के अनुरूप 2022 में सरकार बनेगी। जिसमें स्नातक तक मुफ्त शिक्षा, बिजली मुफ्त सहित नौजवानों एवं किसानों की सरकार होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सुभासपा के लगातार बढ़ रहे जनाधार एवं सहयोगियों से इस भीषण ठंड में भी विरोधियों के पसीने छूट रहे हैं। उन्होंने कार्यकत्र्तओं से पंचायत चुनाव पूरी दमदारी से लडऩे का आह्वान किया। उन्होंने जिलापंचाय सदस्य मंजू यादव द्वारा महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा स्थापना कर एतिहासिक कार्य किए जाने पर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मंजू यादव, रामअवध यादव, अशोक यादव ने ओमप्रकाश राजभर को अंगवस्त्रम एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को अरविंद राजभर, अरूण राजभर, जावेद अंसारी, रूद्र प्रताप सिंह, तारामनी राजभर, महेंद्र राजभर, सुनील सिंह, गोविंद राजभर आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रमाशंकर राजभर व संचालन जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने किया।