Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक फागू चौहान बिहार के राज्यपाल बनाए गए, घोसी में खुशी की लहर Mau news

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Jul 2019 03:31 PM (IST)

    घोसी विधायक फागू चौहान बिहार के राज्यपाल बनाए गए हैं इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    विधायक फागू चौहान बिहार के राज्यपाल बनाए गए, घोसी में खुशी की लहर Mau news

    मऊ, जेएनएन।  जनपद की घाेसी विधानसभा से छठीं बार विधायक और उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि गुजरात की मुख्यमंत्री रहीं आनंदी बेन को उत्तर प्रदेश का। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए अन्य कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। जनपद के लोकप्रिय व जनाधार वाले विधायकों में गिने जाने वाले श्री चौहान पिछड़े वर्ग के प्रभुत्व वाले नेताओं में आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1985 में चौधरी चरण सिंह की पार्टी दमकिपा से विधायक बनकर राजनीतिक सफर शुरू करने वाले फागू चौहान मूलत: आजमगढ़ जनपद के शहर से लगे गांव शेखपुरा बद्​दोपुर के रहने वाले हैं। दूसरी बार रामलहर को फीका कर 1991 में उन्होंने घोसी विधानसभा में जनता दल का परचम फहराया। 1996 में हुए विधानसभा के चुनाव में तीसरी बार जीते और भाजपा प्रथम बार जीत दर्ज कर सकी। 1997 में उन्हें रामप्रकाश गुप्त एवं राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में संस्कृति, पूर्त धर्मस्व तथा पशुधन एवं मत्स्य विभाग का मंत्री बनाया गया। वर्ष 2002 में चौदहवीं विधानसभा में चाैथी बार भाजपा से विधायक निर्वाचित हुए और बसपा के साथ बनी गठबंधन की सरकार में कारागार एवं जेल सुधार मंत्री बने।

    इसके बाद वर्ष 2006 में वे बसपा में शामिल हो गए तथा 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सदन में पहुंचे। मुख्यमंत्री मायावती के मंत्रिमंडल में परिवार कल्याण मंत्री और बाद में राजस्व मंत्री का पद संभाले। 2012 के चुनाव में वे सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह से हार गए थे। वर्ष 2014 में मोदी लहर पुन: भाजपा में वापसी किए और वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा में पहुंचे। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद मंत्री पद के प्रबल दावेदार रहे श्री चौहान को मंत्री तो नहीं बनाया गया किंतु पिछड़ा वर्ग में उनके प्रभुत्व और लोकप्रियता तथा जनाधार एवं वरिष्ठता को देखते सरकार ने राज्य पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष मनोनीत कर काबीना मंत्री का दर्जा प्रदान किया।

    जनपद की घोसी विधानसभा में तीन बार भगवा लहराने वाले श्री चौहान की वरिष्ठता एवं सादगी को देखते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें बिहार का राज्यपाल मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही जनपद के राजनीतिक हलके में खुशियां छा गईं। उनके समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। घोसी नगर से लगायत कई स्थानों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटी तथा अपनी खुशी का इजहार किया।