Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसमी बीमारियों में फंगल इंफेक्शन बढ़ा, बरसाती सीजन में तंग कपड़े और गीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 05:52 PM (IST)

    बारिश के मौसम में मच्छरों और बैक्टीरियल-फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। ऐसा में सही कपड़ों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। इसके लिए काटन के साफ-सूखे और ढीले कपड़े ही पहनने चाहिए। तंग कपड़े जैसे जींस और गीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

    Hero Image
    दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर में आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वरिष्ठ फिजीशियन) डा. संदीप चौधरी

    जागरण संवाददाता, वाराणसी : बारिश के मौसम में मच्छरों और बैक्टीरियल-फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। ऐसा में सही कपड़ों का चुनाव करना बहुत जरूरी है। इसके लिए काटन के साफ-सूखे और ढीले कपड़े ही पहनने चाहिए। इसके अलावा ये भी ध्यान रखना चाहिए कि इस मौसम में तंग कपड़े जैसे जींस और गीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह बात दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर में आए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वरिष्ठ फिजीशियन) डा. संदीप चौधरी ने कही। साथ ही मौसमी बीमारियों, डेंगू-मलेरिया समेत संक्रामक रोगों व कोरोना आदि से बचाव व उपचार के तरीके बताकर पाठकों को संतुष्ट किया। आइए देखते की किसने क्या प्रश्न पूछे।

    प्रश्न : मेरी उम्र 55 वर्ष है। मेरे दाहिने पैर में दर्द बना रहता है? राम आसरे चिरगांव

    उत्तर : शुगर की जांच करा लिजिए। एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक डालकर गुनगुना कर लें। इसके बाद सेकाई करें। आराम मिल जाएगा, फिर भी आराम न मिले तो पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल या कबीर चौरा स्थित मंडलीय जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टर को दिखाकर समस्या का समाधान पा सकते है।

    प्रश्न : फंगल इंफेक्शन हो गया है। बचाव को लेकर क्या करना चाहिए? राशिरजा, कबीर चौरा

    उत्तर : नहाने के बाद गीले कपड़े से न पोछे। इसके बाद भी आराम न मिले तो विशेष डाक्टर संपर्क कर इलाज कराए।

    प्रश्न : सिकरौल सीएचसी में ब्लड टेस्ट मशीन मौजूद नहीं है। ऐसे में नजदीकी सेंटर पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए क्या हो रहा है? रघुराज सिंह सिकरौल

    उत्तर : पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल में सभी जांच सुविधाएं मौजूद है, वहां पर जाकर जांच करा सकते है। सरकार द्वारा धीरे-धीरे व्यवस्था बढ़ाई जी रही है, वहां के लिए भी स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा।

    प्रश्न : कबीर चौरा में डाक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। रात के समय जन औषधि केंद्र बंद रहते है। इस पर क्या करेंगे? प्रेम कुमार जयपुरा

    उत्तर : डाक्टर बाहर की दवाएं न लिखें। इसको लेकर लगातार निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पहले की अपेक्षा सुधार है। जल्द से जल्द इस व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करा लिया जाएगा।

    प्रश्न : मच्छर के काटने से शरीर में दाने हो रहे है। मोहल्ले में जल जमाव की समस्या है, इसके लिए क्या किया जा रहा है। धर्मेंद्र सिंह, कबीरचौरा

    उत्तर : 12 विभाग के साथ मिलकर मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही कूलर, टायर, छत पर जमा पानी को निकलवाया जा रहा है।

    प्रश्न : बारिश में मच्छर पनप रहे है। इसके लिए विभाग द्वारा क्या किया जा रहा है? अंशु कुमार महमूरगंज

    उत्तर : साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए नगर पालिका के टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर समाधान पा सकते है। साथ ही विभाग की टीम भी छिड़काव के लिए भेज दी जाएगी।

    प्रश्न : कमर में दर्द रहता है। क्या करें?

    उत्तर : पैर के बल लेटकर सुबह शाम 15 मिनट धनुरासन करें। सोते समय तखत का प्रयोग करें। निश्चित ही आराम मिल जाएगा। इसके बाद भी आराम न मिले तो सरकारी चिकित्सालय जाकर विशेषज्ञ डाक्टर को दिखा सकते है।

    प्रश्न : स्वतंत्रता सेनानी के लिए कोई स्वास्थ्य व्यवस्था दी जाती है? तिलकराज कपूर मलदहिया

    उत्तर : किसी तरह की समस्या होती है तो स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते है। इसके बाद एंबुलेंस भेजकर सभी प्रकार की जांच सुविधाएं निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

    प्रश्न : कोरोना क्या फिर से बढ़ रहा है? अजय पांडेयपुर

    उत्तर : कोरोना उन्हीं लोगों को हो रहा है, जिन्होंने वैक्सीन का सभी डोज नहीं ली है। ऐसे में नजदीकी सेंटर पर जाकर वैक्सीन की डोज लगवाएं। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना चाहिए।