विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के लिए अब डाकघरों में भी करवा सकते हैं निश्शुल्क पंजीकरण

By Saurabh ChakravartyEdited By:
Published: Fri, 28 May 2021 03:54 PM (IST)

कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। सर्वर की समस्या और तकनीकी के अल्प ज्ञान ...और पढ़ें

वाराणसी के गोराईं शाखा डाकघर में टीकाकरण के लिए पंजीकरण करते ब्रांच पोस्टमास्टर हाफिज अहमद।
वाराणसी के गोराईं शाखा डाकघर में टीकाकरण के लिए पंजीकरण करते ब्रांच पोस्टमास्टर हाफिज अहमद।

वाराणसी, जेएनएन। कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। सर्वर की समस्या और तकनीकी के अल्प ज्ञान के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पंजीकरण करने में परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए डाक विभाग ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण करना शुरू किया है। शुक्रवार को मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के मिर्जामुराद उपडाकघर से जुड़े गोराईं शाखा में इस सेवा की शुरुआत हुई।

जहां पहले दिन 25 लोगों ने पंजीकरण भी कराया। जल्द ही तीन सौ अन्य डाकघरों में भी यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए यहां पोस्ट ऑफिस कॉमन सर्विस सेंटर खोला जाएगा। इसके लिए डाकघरों का चयन और कर्मचारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि को-विन मोबाइल एप के माध्यम से टीकाकरण के लिए पंजीकरण और एप्वाइनमेंट का कार्य किया जाएगा। लोगों को यह सेवा निश्शुल्क मिलेगी। इसके लिए फोटो आईडी और मोबाइल के साथ डाकघर लेकर पहुंचना होगा। पहले चरण में इस सेवा के लिए वाराणसी के 73, चंदौली के 26, भदोही के 21, जौनपुर के 60, गाजीपुर और बलिया के 60 शाखा डाकघरों को पोस्ट आफिस कॉमन सर्विस सेंटर से जोड़ा जाएगा। वहीं दूसरे चरण में 475 अन्य डाकघरों में इसे शुरू करने की योजना है।