Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन, नोडल अधिकारी डा. काजल ने की शुरूआत

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:58 PM (IST)

    मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को वाराणसी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया। इस अभियान के लिए प्रदेश नोडल अधिकारी आइएएस डा. काजल को ...और पढ़ें

    Hero Image
    मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को वाराणसी के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया।

    वाराणसी, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया गया। इस अभियान के लिए प्रदेश नोडल अधिकारी आइएएस डा. काजल को बनाया गया है। उन्होंने मंडुआडीह थाने में इस मिशन की शुरूआत की। उन्होंने थाना प्रभारी और महिला हेल्प डेस्क प्रभारी से कार्यप्रणाली के बारे में बातचीत की। मिर्जामुराद थान में डेस्क की शुरूआत करते हुए प्रभारी सुनील दत्त दुबे ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारा कर्तव्य ही नहीं नैतिक जिम्मेदारी भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि मिशन शक्ति के जरिए थानों पर महिलाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रदेश में महिला हेल्प डेस्क और आगंतुक कक्ष का आज उद्घाटन किया गया। इस डेस्क से महिलाओं को अब अपनी बात रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। महिलाओं की समस्या सुनने और उसके निस्तारण के लिए सभी थानों पर 24 घंटे दो महिला सिपाही की तैनाती की गई है जो आठ घंटे की शिफ्ट में समस्या से अवगत होंगी। इस डेस्क की देखरेख थाने के प्रभारी करेंगे। लंका थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने बताया कि हेल्प डेस्क पर सारिका सिंह और प्रीति रावत महिलाओं की समस्या सुनने के साथ ही सुरक्षा के लिए तरीके की भी जानकारी देंगी। इस डेस्क पर पीडि़त महिलाएं अपनी बात खुलकर रख सकती हैं। 

    मिशन शक्ति अभियान महिलाओं व बच्चों के प्रति सम्मान, सुरक्षा की भावना के प्रसार तथा स्वावलंबन को नवीन आयाम प्रदान करने में सहयोगी होगा। मंडल के सभी जिलों के विकास खंडों, पंचायतों, शहरी निकायों में वाहनों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण देने के साथ सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण में जागरूकता, जबकि द्वितीय चरण में मिशन के क्रियान्वयन पर बल रहेगा। डा. सरोज चूड़ामणि गोपाल को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का ब्रांड एंबेसडर नामित किया। अभियान में 100 महिलाएं रोल माडल रूप में चिह्नित की जाएंगी।