Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dev Deepawali 2023: 70 देशों के मेहमानों ने जलाए सद्भाव के दीप, क्रूज पर सवार होकर देखी काशी की देव दीपावली

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 10:32 PM (IST)

    Dev Deepawali 2023 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मेहमानों ने वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव से जलाए सद्भाव के दीपक जलाए। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर साथ में देव दीपावली देखी। विश्व के 70 देशों के 150 राजदूत उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी एक साथ दीपोत्सव के साक्षी बने।

    Hero Image
    नमो घाट पर 70 देशों के राजदूतों के साथ दीप जलाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दीपों से जगमग घाट।

    जागराण संवाददाता, वाराणसी। Dev Deepawali 2023 : गंगा किनारे का कोना-कोना आज समानांतर बहती ज्योति की धारा संग मुस्कुरा रही थी तो वहीं हर तरफ श्रद्धा हिलारे मार रही थी। इधर, नमो घाट पर एक और नया इतिहास गुना बुना जा रहा था। इंडोनेशिया, इटली, चीन, पोलैंड, रूस, नेपाल, भूटान, ग्रीस समेत विश्व के 70 देशों के 150 'हेड ऑफ मिशन' यानी राजदूत, उच्चायुक्त व शीर्ष अधिकारी एक साथ काशी की संस्कृति-कला की धारा में गोता लगाते हुए दीपोत्सव का साक्षी बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ मेहमानों ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' के भाव से जलाए सद्भाव के दीपक जलाए। इसके बाद क्रूज पर सवार होकर साथ में देव दीपावली देखी। गंगा के घाटों पर जलते दीपक को देख.. इनके मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकला, अमेजिंग, एज इफ लाइट एंड वाटर मीट... मानो जल व रोशनी का एक साथ मिलन हो रहा है...।

    इससे पूर्व विदेशी मेहमान दोपहर तीन बजे चार्टर्ड विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। परंपरागत तरीके से टीका लगाकर व अंगवस्त्र भेटकर मेहमानों का स्वागत किया गया। इसके बाद मेहमान सीधे वाया रोड नमोघाट पहुंचे। नमो घाट पर बीएचयू व अन्य शिक्षण संस्थानों की छात्राओं की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में नृत्य व गीत की प्रस्तुति को मेहमानों ने खूब सराहा व तालियां बजाकर कलाकरों का हौसला बढ़ाया।

    इसके बाद मुख्यमंत्री नमो घाट पहुंचे। विदेशी मेहमानों का हाथ जोड़ स्वागत किया व दीपोत्सव के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विदेशी मेहमानों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद समस्त घाटों पर दीप जलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने मेहमानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद मेहमान विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार रेती पर हुए आतिशबाजी का नजारा लिया।

    क्रूज पर इस दौरान मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनें। विदेशी मेहमान दीपोत्सव के हर पल को मोबाइल कैमरे में कैद करने में जुटे रहे। कुछ ने रील बनाई तो कुछ ने इसकी विशेषता जानने की कोशिश में लगे रहे। नमो घाट पर जनपद के प्रभारी मंत्री व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डा.नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव डा. दुर्गा शंकर मिश्र, कमिश्नर कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।