विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालिका की मौत पर पिता ने थाने में दी तहरीर, टीका लगने के बाद बिगड़ी हालत

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 01:33 PM (IST)

बालिका की शुक्रवार रात में मौत हो गई, बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा कि 29 नवंबर ...और पढ़ें

बालिका की मौत पर पिता ने थाने में दी तहरीर, टीका लगने के बाद बिगड़ी हालत
बालिका की मौत पर पिता ने थाने में दी तहरीर, टीका लगने के बाद बिगड़ी हालत

सोनभद्र, जेएनएन । अनपरा थाना क्षेत्र के मेडरदह गांव निवासी एक बालिका की शुक्रवार की रात में मौत हो गई। बालिका के पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि 29 नवंबर को खसरा और रूबेला का टीका लगने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ी थी। इस मामले की जांच के लिए सीएमओ ने टीम का गठन कर गांव में भेज दिया है। जांच टीम की रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। 

मेडरदह गांव निवासी बाबूराम की छह वर्षीय पुत्री कविता 29 नवंबर को स्कूल गई थी। वहीं पर उसे खसरा व रूबेला का टीका लगाया गया। बाबूराम के मुताबिक जब वह घर आई तो सिर में दर्द होने की बात कही। कुछ देर बाद भी आराम नहीं हुआ तो सोचा कि रात में आराम हो जाएगा। लेकिन आराम नहीं हुआ। 30 नवंबर को भी आराम न होता देख उसे लेकर डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। वहां डाक्टरों ने रेफर कर दिया। निजी साधन से लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में कविता ने दम तोड़ दिया।

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी सिंह ने कहा कि जो अभी तक की जांच में पता चला है कि बालिका को तेज बुखार था। उसे खांसी भी आ रही थी। डिबुलगंज अस्पताल में देरशाम को आई थी। गंभीर मामला था इसलिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। जहां तक बात है टीका लगने के कारण मौत होने की तो इसकी जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। टीम के सदस्य गांव में पहुंच रहे हैं। देखा जाएगा कि कहीं पहले से कोई गंभीर बीमारी तो नहीं थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।