Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी का 12.96 करोड़ का कांप्लेक्स होगा कुर्क, जिलाधिकारी ने दिए आदेश

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 06:16 PM (IST)

    जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार की 12.96 करोड़ रुपये लागत की फातिमा कांप्लेक्स को कुर्क करने का आदेश दिया। वहीं जिलाधिकारी ने दो टूक चेतावनी दी है कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    जिलाधिकारी ने मुख्तार के करीबी हाजी मुख्तार की फातिमा कांप्लेक्स को कुर्क करने का आदेश दिया।

    मऊ, जागरण संवाददाता : बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी व गिरोह से संबंध रखने वालों की खैर नहीं है। गिरोह से जुड़े एक-एक लोगों पर जहां कार्रवाई हो रही है तो चिह्नीकरण की कार्रवाई भी चल रही है। रविवार की शाम जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े लोगों की सूची तलब की थी। इसका असर दूसरे दिन ही दिखा। जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार की 12.96 करोड़ रुपये लागत की फातिमा कांप्लेक्स को कुर्क करने का आदेश दिया। वहीं जिलाधिकारी ने दो टूक चेतावनी दी है कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आदेडीह बिचला सरायलखंसी निवासी हाजी मुख्तार द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन द्वारा क्रय की गई मौजा जहांगीराबाद अर्बन बाईपास रोड स्थित कुल रकबा 1299.6 वर्ग मीटर पर निर्मित फातिमा कांप्लेक्स के भवन को कुर्क करने के आदेश जारी किए। इस जमीन एवं कांप्लेक्स भवन का बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ 96 लाख रुपये आंका गया है।

    हाजी मुख्तार के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई धाराओं में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसने जहांगीराबाद में अवैध रूप से अर्जित धन से अचल संपत्ति खड़ी की थी। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल-अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि जिन्होंने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की है, उनका चिह्नीकरण कर उनके खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

    दोहरे हत्याकांड में मुख्तार अंसारी की पेशी 31 अगस्त को

    एमपी-एमएलए कोर्ट की प्रभारी न्यायाधीश सीमा वर्मा की आदलत में सोमवार को मुख्तार अंसारी की थाना दक्षिणटोला के रामसिंह मौर्य दोहरे हत्याकांड मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। इसमें बांदा जेल से लिंक जुड़ने के बाद मुख्तार अंसारी को पेश कराया गया।

    न्यायालय ने इस मामले में अगली तिथि 31 अगस्त के लिए की नियत कर दी। बता दें कि 12 वर्ष पूर्व ठेकेदार मन्ना सिंह दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह रामसिंह मौर्या व उनके गनर सिपाही सतीश कुमार की दक्षिणटोला के पुराने एआरटीओ आफिस के सामने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी आदि लोगों को आरोपित किया गया था।