विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी में एयर-शो में फाइनल र‍िहर्सल के दौरान जलयान के डेक पर उतरे कमांडो, वीड‍ियो देखकर चौंक जाएंगे

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 05:04 PM (IST)

वाराणसी में आगामी एयर शो के लिए अंतिम रिहर्सल के दौरान, भारतीय सेना के कमांडो ने हेलीकॉप्टर से जलयान 'मानेकशा' ...और पढ़ें

HighLights

  1. एयर शो के लिए जलयान पर कमांडो रिहर्सल।

  2. हेलीकॉप्टर से जलयान डेक पर उतरे कमांडो।

  3. भारतीय सेना की जल, थल, नभ दक्षता का प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सबसे पहले जागरण ने ही आपको बताया था क‍ि एयर-शो में मानेकशा और विवेकानंद जलयान भी शाम‍िल हैं जो बनारस में जल पर्यटन की शान भी हैं। फाइनल रि‍हर्सल के दौरान कमांडोज के भारी हेलीकाप्‍टर से जलयान के डेक पर उतरने का रि‍हर्सल कर भारतीय सेना की साझा दक्षता जल थल और नभ में प्रदर्श‍ित कर दर्शकों की वाह वाही लूटी।

इस बाबत अलकनंंदा क्रूज लाइन के संचालक व‍िकास मालवीय ने बताया क‍ि मानेकशा और विवेकानंद जलयान को भी एयर शो के तीन द‍िनों के आयोजन में शाम‍िल कि‍या गया है। जलयान में भी एयरफोर्स और प्रशासन‍िक अध‍िकार‍ियों की एक्‍ट‍िवि‍टी बनी रहेगी। जबक‍ि फाइनल र‍िहर्सल के दौरान जलयान के डेक पर बुधवार को हेलीकाप्‍टर से कमांडो के उतरने का वीड‍ियो देखकर भारतीय सेना के शौर्य से सभी आश्‍चर्य में डूब गए।

यह भी पढ़ें : एयर शो रिहर्सल के चलते इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें विलंबित, विमान में बैठे रहे यात्री,नहीं मिली उड़ान की इजाजत

हेलीकाप्‍टर से रस्‍सी के सहारे डेक पर कमांडो एक एक कर उतरे और ज‍ि‍स त्‍वर‍ित गत‍ि से हेलीकाप्‍टर आया उसी त्‍वर‍ित गत‍ि से वह कमांडो को आगे की कार्रवाई करने के ल‍िए डेक पर छोड़कर लौट भी गया। इस दौरान कमांडो टीम की तत्‍परता और रस्‍सी से उतरने का फुटेज भी खूब चर्चा में है।

बताते चलें क‍ि वाराणसी में एयरशो के दौरान गंगा की लहरों पर मानेकशा और विवेकानंद आयोजन के जलसारथी बने हुए हैं जहां पर कमांडो की भी तैनाती रहेगी और कमांडो के यहां डेक पर उतरने का भी प्रदर्शन क‍िया जाना है। भारतीय सेना के जल थल और वायु के समग्र प्रयासों का एयर शो के दौरान प्रदर्शन इन्‍हीं दोनों जलयानों पर होने जा रहा है। यह आयोजन अगले 22, 24 और 25 अक्‍टूबर को भारतीय सेना के शौर्य का गवाह बनेगा तो यह दोनों जलयान भी आयोजन की महत्‍वपूर्ण कड़ी साब‍ित होंगे। 

यह भी पढ़ें : नभस्पर्शी दीप्तिमान कलाबाजियों से शुरू हुआ काशी में भारतीय वायुसेना के वीरों का शौर्य प्रदर्शन, युद्ध में वीरता की याद आई गाथा