Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव 2019 : चुनावी सत्ता के संघर्ष में किधर जाएंगे बनारस के मुसलमान

    By Edited By:
    Updated: Wed, 15 May 2019 01:27 AM (IST)

    वाराणसी लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मद्देनजर पार्टियां जातिगत आधार पर वोटों की गु

    लोकसभा चुनाव 2019 : चुनावी सत्ता के संघर्ष में किधर जाएंगे बनारस के मुसलमान

    वाराणसी, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मद्देनजर पार्टियां जातिगत आधार पर वोटों की गुणा-गणित में जुट गई हैं। ऐसे में बनारस के करीब तीन लाख मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका भी काफी मायने रखती है। अभी तक माना जाता था कि मुस्लिम मतदाता बीजेपी को पसंद नहीं करता है। मगर पिछले चुनाव का आंकड़ा व आखिरी चरण के रुझान पर गौर करें तो यह अवधारणा टूटती नजर आती है। पिछले लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी को करीब 7-8 फीसद मुस्लिम वोट मिले थे, वहीं इस बार यह आंकड़ा 15 से 20 फीसद तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाहिर सी बात है तमाम विरोधाभास के बीच बीजेपी कांग्रेस व सपा-बसपा के परंपरागत वोट बैंक को आकर्षित करने में कामयाब रही है। बनारस के तीन लाख मुस्लिमों में ज्यादातर बुनकर ही हैं। बाजार की उपलब्धता न होने व बिचौलियों की घुसपैठ से यह तबका मुनाफे से महरूम रहा करता था। मगर 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' के तहत बनारस से सिल्क उत्पाद के चयन ने यहां की तस्वीर को बदला है। साथ ही दीनदयाल हस्तकला संकुल ने ब्रांड बनारस की वैश्विक पहचान को पुख्ता किया। वहीं तीन तलाक का मसला हो या गरीबों को निश्शुल्क स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान योजना की बात समाज ने फर्क महसूस किया है। लल्लापुरा के मोहम्मद मोअज्जम का मानना है कि कमलापति त्रिपाठी के बाद वर्तमान समय में बनारस विकास के पथ पर अग्रसर है। उनकी मंशा है कि शांति बनी रहे और नौजवानों को रोजगार मिले। वहीं पीलीकोठी के अनवार अहमद कहते हैं कि बनारस अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। हो सकता है कुछ लोग भाजपा को वोट दें, लेकिन आम जनता सेक्युलर और अमन पसंद है। ऐसे लोग उनका साथ नहीं देंगे।

    कांग्रेस के साथ बढ़ी भाजपा की स्वीकार्यता : बनारस में मुस्लिमों का वोट फीसद इस बार 55 से 60 फीसद तक रहने की उम्मीद है। यानी मुसलमानों के लगभग 1,80,000 से अधिक वोट पड़ सकते हैं। कतुआपुरा के हासिम अंसारी के मुताबिक इसमें से 40 से 45 फीसद कांग्रेस, 20 से 25 फीसद सपा-बसपा व 15 से 20 फीसद बीजेपी को मिल सकता है। 22 पार्षदों के साथ कांग्रेस की नगर निकाय में स्थिति काफी मजबूत है। इनमें से अधिकांश पार्षद मुस्लिम हैं और मुसलमानों की घनी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में कमलगढ़हा, छित्तनपुरा, जमालुद्दीनपुर, रसूलपुरा, कच्चीबाग व कमालपुरा जैसे मुस्लिम आबादी वाले वार्ड में बीजेपी ने अपना प्रत्याशी भी नहीं उतारा था। बावजूद इसके कांग्रेस को अपेक्षाकृत कम वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं शहर की आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने, बाजार की उपलब्धता और बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के एवज में बीजेपी की मकबूलियत बढ़ी है। रुझान के मुताबिक बीजेपी को सपा-बसपा गठबंधन के बराबर मुस्लिम वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की जातिवार संख्या (अनुमानित)

    वैश्य - 3.25 लाख मुस्लिम - तीन लाख ब्राह्मण - 2.50 लाख पटेल - दो लाख यादव - 1.50 लाख भूमिहार - 1.25 लाख राजपूत - एक लाख चौरसिया - 80 हजार दलित - 80 हजार अन्य पिछड़ी जातियां - 70 हजार

    नगर निगम में पार्षदों की वर्तमान स्थिति

    कुल वार्ड : 90 भाजपा : 37 काग्रेस : 22 समाजवाद पार्टी : 17 बसपा : 02 अपना दल : 01 निर्दलीय : 10 एक वार्ड में प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित था।

    वर्ष 2012 के चुनाव में मिनी सदन में पार्षदों की स्थिति

    कुल वार्ड : 90 भाजपा : 22 काग्रेस : 18 सपा : 38 बसपा : 2 निर्दलीय : 8 अपना दल : एक कौमी एकता : एक

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner