Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: होली के दिन काशी में इस खास चीज का आनंद नहीं उठा पाएंगे लोग, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा निर्णय

    Holi 2024 होली के लिए पूरा देश तैयार हो गया है। उत्तराखंड से लेकर बनारस तक में होली का उत्साह देखने को मिल रहा है। वाराणसी में मसान की होली खेली जा रही है। इसके साथ ही रंग-अबीर और गुलाल वाली होली लोग खेल रहे हैं। वैसे होली के वाराणसी जाने वालों लोग एक खास चीज का आनंद नहीं उठा पाएंगे। सुरक्षा कारणों से ये बड़ा निर्णय लिया गया है।

    By Jagran News Edited By: Swati Singh Updated: Thu, 21 Mar 2024 02:24 PM (IST)
    Hero Image
    होली के दिन काशी में इस खास चीज का आनंद नहीं उठा पाएंगे लोग

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। होली के दिन रंगों से सराबोर लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। हादसे की आशंका भी रहती है। इसे रोकने के लिए इस बार होली की सुबह से नावों का संचालन बंद रहेगा। शाम को नावों को चलाने की अनुमति दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव के अनुसार होली पर बड़ी संख्या में लोग गंगा पार भी स्नान करने भी जाते हैं। सबसे अधिक भीड़ दशाश्वमेध, असि व तुलसी घाट पर होती है। पिछले साल को छोड़ दें तो लगभग हर साल डूबने की घटनाएं हुईं हैं। इस बार ऐसा न हो इसके लिए तैयारी की गई है। घाटों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है।

    दशाश्वमेध और तुलसी घाट पर तैनात रहेंगे जवान

    होली के दिन दशाश्वमेध और तुलसी घाट पर पांच से छह की संख्या में जवानों को तैनात किया जाएगा। जल पुलिस के साथ पीएसी के जवान गंगा में गश्त करते रहेंगे। एनडीआरएफ की टीमें बोट के साथ मौजूद रहेंगी। वाटर एंबुलेंस भी उनके साथ रहेगी। सुरक्षा कारणों से होली पर दिन में नौका संचालन बंद किया जाएगा। नाविकों को शाम को नौका संचालन की अनुमति दी जाएगी।

    नाविकों के साथ की जाएगी बैठक

    इस संबंध में जल्द ही एक बैठक नाविकों के साथ की जाएगी। उन्हें नियमों के पालन का निर्देश दिया जाएगा। होलिका दहन पर भी रात में दशाश्वमेध और असि घाट पर भारी भीड़ रहती है। लगभग 20 हजार लोगों की भीड़ दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहती है।

    यह भी पढ़ें: Masane Ki Holi: काशी के हरिश्चंद्र घाट में खेली गई चिताभस्म से होली, जलती चिताओं की राख लेकर झूमे शिवभक्त