Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में अनुसूचित मतों को पक्ष में करेगी भाजपा, बड़ा लालपुर में भाजपा की दो दिवसीय बैठक

    By Abhishek SharmaEdited By:
    Updated: Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM (IST)

    शाम चार बजे से राष्ट्रीय कार्यसमिति का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। बाद में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर व राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह का संबोधन होगा।

    Hero Image
    राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बड़ा लालपूर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में होगी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने शुक्रवार को सॢकट हाउस में प्रेस कान्फ्रेंस किया। कहा, 18 व 19 सितंबर को मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बड़ा लालपूर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    18 सितंबर को सुबह नौ बजे पंजीयन से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सुबह 10 बजे ध्वजारोहण के बाद राजनैतिक प्रस्ताव व संगठनात्मक चर्चा होगी। शाम चार बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। इसमें पिछड़ी जाति के गुमनाम क्रांतिकारी एवं शहीद जिनको इतिहास के पन्नों में जगह नहीं मिली उनके जीवन चरित्र पर चर्चा होगी। महापुरुषों के जीवन चरित्र पर उनके अमृत वचन, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी होगी। शाम चार बजे से राष्ट्रीय कार्यसमिति का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। बाद में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर व राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह का संबोधन होगा।

    साथ ही साथ पिछली घटनाओं का उल्लेख करते हुए एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं ने अब तक जो संबोधन किया है उस पर चर्चा होगी। शाम साढ़े छह बजे सत्र की समाप्ति होगी। 19 सितंबर को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रादेशिक पदाधिकारी सांसद एवं विधायक सुबह छह बजे संत रविदास का दर्शन करने राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के साथ जाएंगे। सुबह साढ़े नौ बजे से सत्र प्रारंभ होगा जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह विशेष वृत्त लेंगे। नवाचार गतिविधियों एवम कार्य पद्धति पर चर्चा होगी। आगामी तीन माह के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री अर्जुन मेघवाल कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर एक पुस्तक का विमोचन होगा। पंच तीर्थ पर एक कैलेंडर का विमोचन किया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner