मऊ सदर से भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह बोले - 'डर से मुख्तार अंसारी ने छोड़ा चुनाव मैदान'
अशोक सिंह ने मुख्तार को लेकर कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से मैदान छोड़ चुका है। अशोक मीडिया वालों से बातचीत कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने मु ...और पढ़ें

मऊ, जागरण संवाददाता। 356 मऊ सदर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने पांच बार के लगातार विधायक मुख्तार अंसारी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि अपने आप को बाहुबली मानने वाला मुख्तार इस बार के विधानसभा चुनाव में हार के डर से मैदान छोड़ चुका है। वे मीडिया वालों से बातचीत कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी को लेकर अपने बेबाक नजरिए को सामने रखा।
अशोक सिंह ने कहा कि इस बार मुख्तार ने अपनी जगह बेटे को मैदान में उतारा है। वह खुद चुनाव लड़े या बेटा, बात तो एक ही है। अभी तक मुख्तार अंसारी सरकारों के संरक्षण पर गुंडागर्दी करता रहा है और चुनाव लड़ता और जीतता रहा है। पहली बार आमजन ने पांच वर्ष के योगी सरकार के सुशासन को देखा है। जो जनप्रतिनिधि 17 साल से जेल में हो, वह कैसा विकास करेगा, जनता जानती है। अब योगी आदित्यनाथ की सरकार है। जहां न तो गुंडई चलेगी और नहीं दबंगई। इसका खामियाजा ऐसे लोग भुगत चुके हैं।
अशोक सिंह ने कहा कि उनके भाई का दोष क्या था। भाई ने मुख्तार अंसारी को ठेकेदारी में 10 फीसदी टैक्स देने से मना कर दिया तो उनकी हत्या करवा दी गई। उन्होंने कहा कि जनता के लूटे गए पैसों से मुख्तार का बेटा आज लग्जरी कारों के काफिले से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्तार अंसारी के विरुद्ध मजबूती से मुकदमा भी लड़ा, आज उसकी जगह उसके बेटे के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे किसी का खौफ नहीं है, मरना एक दिन सबको है। मैं भी मरूंगा और मुख्तार अंसारी भी। श्री सिंह ने कहा कि जनता ऐसे जनप्रतिनिधि का चोला ओढ़े माफिया से तंग आ चुकी है। योगी सरकार के दिए गए कानून व्यवस्था व विकास के मुद्दे पर माफिया को हटाने का काम करेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।