विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में की आत्महत्या, पुलिस को हत्‍या का शक

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Sun, 26 Mar 2023 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 05:24 PM (IST)

Akanksha Dubey Suicide सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ...और पढ़ें

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में की आत्महत्या (File Photo)
Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में की आत्महत्या (File Photo)

जागरण संवाददाता, वाराणसी। Akanksha Dubey Suicide सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्रा के कमरा नंबर 105 में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (25) ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

भदोही जिले की रहने वाली थी एक्ट्रेस

आकांक्षा दुबे मूलरूप से पर्सिपुर, थाना-चोरी, जिला- भदोही की रहने वाली थी। वर्तमान में बसई, पालघर, नालासोपारा ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) में रहती थी। वह लायक फिल्म की शूटिंग के लिए बुद्धा सिटी कालोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल के रूम नंबर 205 में 23 मार्च को भोर में 3.15 पहुंची थी। इनके साथ मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा, हेयर ड्रेशर रेखा मौर्या व ब्वाय संजय यादव थे।

फिल्म का नाम लायक हूं मैं नालायक नहीं

रविवार को नाटी इमली क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म लायक की शूटिंग के लिए सेट से 10 बजे राहुल के मोबाइल पर फोन आया हीरोइन को लेकर आओ। इसके बाद राहुल ने दरवाजा खटखटाया व कालबेल दबाया। कोई आवाज न आने पर मैनेजर रितेश कुमार मेहता को सूचित किया। रितेश ने इंटरकाम से फोन किया। कोई आवाज न आने पर मास्टर चाभी से कमरा खोला तो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

पुलिस आकांक्षा के परिजनों व करीबियों से पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कमरा अंदर से बंद था। लेकिन शव दुपट्टे के सहारे बेड पर बैठे अवस्था में मिली है। यह जांच का विषय है। 

जन्मदिन समारोह में होने गयी थी शामिल

एक्ट्रेस 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगी। चाबी लेकर वह अपने कमरे में चली गई।

भोजपुरी की हिट एक्ट्रेस

​भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ​आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने करियर में अकांक्षा ने कई हिट फिल्में दी हैं और लगभग सभी भोजपुरी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में भी शुमार हैं। एक्ट्रेस की मौत की खबर उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली है।

पुलिस को हत्‍या होने का भी शक

पुलिस के लिए पहेली बना सवाल भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की बात गले के नीचे नहीं उतर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि अभिनेत्री ने खुद खुदकुशी की या फिर जन्मदिन पार्टी खत्म होने के बाद होटल छोड़ने आए युवक ने हत्या कर खुदकुशी का स्वरूप दे दिया।

जो भी वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा। हालांकि अभिनेत्री देर रात 1:55 बजे होटल पहुंची। होटल कर्मियों की मानें तो ठीक 17 मिनट बाद यानी देर रात 2:12 बजे होटल छोड़ने आया युवक होटल से बाहर चला गया। इसके बाद 2:25 बजे इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री लाइव हुई है। तब इतना तो तय है कि अभिनेत्री की मौत 2:25 के बाद हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस पता लगा रही है कि आकांक्षा कहां और किस पार्टी में गई थी। उस पार्टी में ऐसा क्या हुआ था कि वहां से लौटने के बाद वह आत्महत्या कर ली।

पुलिस को आशंका है कि जन्मदिन पार्टी में ऐसा जरूर कुछ हुआ कि जिसने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस के लिए यह जानना जरूरी है कि जन्मदिन पार्टी में कौन-कौन लोग थे और उनसे आकांक्षा के कैसे सम्बंध थे।