Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ballia Zilla Panchayat Chunav Result 2021 : सपा के खाते में सर्वाधिक सीट, 20 पर निर्दलीय काबिज

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Tue, 04 May 2021 06:30 AM (IST)

    Ballia Zilla Panchayat Chunav Result 2021 58 जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में देर शाम तक वार्ड नंबर तीन का परिणाम घोषित नहीं हो सका था। 17 मतगणना केंद् ...और पढ़ें

    Hero Image
    जिला पंचायत चुनाव में इस बार सपा समर्थित प्रत्याशियों ने सबसे अधिक सीट पर जीत दर्ज किया है।

    बलिया, जेएनएन। जिला पंचायत चुनाव में इस बार सपा समर्थित प्रत्याशियों ने सबसे अधिक सीट पर जीत दर्ज किया है। वहीं भाजपा व बसपा के सात-सात समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं। भासपा ने भी चौंकाते हुए दस सीटों पर कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस के खाते में भी एक सीट गई है। 20 निर्दल प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर दलों के समीकरण को बिगाड़ दिये हैं। इसके चलते अब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रोचक होने की उम्मीद है। 58 जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में देर शाम तक वार्ड नंबर तीन का परिणाम घोषित नहीं हो सका था। 17 मतगणना केंद्रों के आरओ के घोषित परिणाम में यह रिजल्ट सामने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिणाम के बाद दलीय स्थिति

    07: भाजपा

    07:बसपा

    12: सपा

    10: भासपा

    01:कांग्रेस

    20: निर्दल

    01: अनिर्णय

    जिला पंचायत सदस्य के वार्ड वाइज विजेता प्रत्याशी

    01- अजय यादव- सपा, 2- विनोद यादव-सपा, 4- राजीव यादव- निर्दल, 5-कुसुम पत्नी ददन- भाजपा, 6- आकांक्षा सिंह- निर्दल, 7- सुमित्रा यादव- निर्दल, 8- विनय मिश्र- भाजपा, 9- मांती पत्नी राणा यादव- सपा, 10- रमेश वर्मा- निर्दल, 11- फागू यादव- निर्दल, 12- अनिल यादव- निर्दल, 13- मीरा देवी- भाजपा, 14- ललिता- सपा, 15- विजय यादव- निर्दल, 16- असगर उर्फ गुड्डू मलिक- बसपा, 17- कुंजन राजभर- भासपा, 18- संतोष चौहान- भासपा, 19- संजय सिंह- भासपा, 20- हेमवंती पत्नी अच्छेलाल- निर्दल, 21- बृजेश यादव- सपा, 22-ललिता पत्नी सुरेन्द्र चौधरी- भासपा, 23- रामविलास राम- भाजपा, 24- दिनेश यादव- निर्दल, 25- चंद्रभान- निर्दल, 26- सोनू फरसाटारी -बसपा, 27- हरेराम- निर्दल, 28- जनार्दन यादव- निर्दल, 29- धानपति- निर्दल, 30- अनिता- भाजपा, 31- जयराम क्रांतिकारी- भासपा, 32- मनोज भाई- भासपा, 33- प्रेमचंद राजभर- भासपा, 34 -शारदा भारती- सपा, 35- जयराम प्रसाद- सपा, 36- रामनाथ व्यापारी- बसपा, 37- शैलेश सिंह- भासपा, 38- विपिन राजभर- भासपा, 39- मनीष सिंह दादा- बसपा, 40- अशोक साहनी- निर्दल, 41- प्रभुनाथ यादव- सपा, 42- रंजू यादव पत्नी राजमंगल- सपा, 43- वीरलाल- सपा, 44- गंगाजली पत्नी विनोद- निर्दल, 45- आनंद चौधरी- बसपा, 46- मन्नू सिंह- निर्दल, 47- सीता भारती- बसपा, 48-सुप्रिया यादव पत्नी शिवदयाल -- भासपा, 49- अभय गिरि- बसपा, 50- उपेंद्र गोंड- निर्दल, 51- रजिया खातून- सपा, 52- अनिता पत्नी मानवेन्द्र- भाजपा, 53- बरमेश्वर- सपा, 54- जावेद पिंटू- निर्दल, 55- रेखा- कांग्रेस, 56- इंदू पांडेय पत्नी अजय- भाजपा, 57- विद्यावती देवी- निर्दल व वार्ड 58 से गीता पत्नी विनोद सिंह- निर्दल जीती हैं।

    चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले सामने आए

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम बड़ा रोचक आया है। इस चुनाव में कई दिग्गजों की दांव लगी हुई है। चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले सामने आए हैं। जिला पंचायत वार्ड 16 से चुनाव लड़ रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पुत्र रणजीत चौधरी (सपा समर्थित) चुनाव हार गये हैं। उन्हें बसपा समर्थित प्रत्याशी गुड्डू मलिक ने हराया है। रणजीत को तीसरा स्थान मिला है। उधर गड़वार वार्ड 45 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिये बसपा समर्थित प्रत्याशी व पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी नथुनी सिंह काे चार हजार वोटों से हरा दिया है। उधर गड़वार के वार्ड 47 के जिला पंचायत सदस्य पद पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष राम की पत्नी सीता भारती 6083 मतों से चुनाव जीत गई हैं।

    टेलर की पत्नी से हार गईं विधायक की मां, दूसरी सीट पर नहीं मिला एक भी वोट

    भाजपा विधायक धन्नजय कन्नौजिया की मां सर्यकुमारी देवी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई हैं। उन्हें सिर्फ 73 वोट मिले हैं, वह छठें नंबर पर अटक गईं। उधर नगरा ब्लॉक के जमुआंव खामपुर गांव के वार्ड 19 से मतिसरी देवी को 349 वोट मिले हैं, उन्होंने 180 वोट जीत दर्ज की है। मीना देवी को 169 वोट मिले। सूर्यकुमारी ने बीडीसी के लिए खारी ग्राम पंचायत से भी नामांकन किया था। यहां उन्हें एक वोट नहीं मिला। इस तरह विधायक दूसरी सीट भी नहीं बचा पाए। यहां पर बीडीसी दिनेश पासवान निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि विधायक ने जब अपनी मां का बीडीसी प्रत्याशी के रुप में पैतृक गांव जमुआंव खामपुर वार्ड 19 से नामांकन कराया था तो उनके प्रमुख का चुनाव लडने की चर्चा जोरों पर होने लगी थी। उनका यह सपना फिलहाल अधूरा रह गया। यहां जीत दर्ज करने वाली मतिसरी देवी सामान्य परिवार की महिला हैं। इनके पति टेलर हैं।

    पूर्व सांसद व पूर्व विधायक के पुत्र भी हारे

    जिला पंचायत सदस्य वार्ड 24 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी और पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के पुत्र अटल राजभर चुनाव हार गये हैं। इनको निर्दल उम्मीदवार दिनेश यादव ने 2264 वोटों से हरा दिया, ये रिटायर्ड फौजी हैं। इसी तरह पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल के पुत्र और निवर्तमान सीयर ब्लॉक प्रमुख विनय अंचल को निर्दल प्रत्याशी हरेराम यादव ने 3800 वोटों से हरा दिया।