विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gyanvapi Masjid : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद जुमे पर नमाज से पहले ही भर गई, लोगों को वापस लौटने की हुई अपील

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Fri, 20 May 2022 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 06:57 PM (IST)

gyanvapi Masjid Latest Updates वाराणसी जिले में ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करने वाली संस्‍था अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमे ...और पढ़ें

वाराणसी में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने नमाज घर में पढ़ने की अपील का पत्र जारी किया है।
वाराणसी में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने नमाज घर में पढ़ने की अपील का पत्र जारी किया है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। Gyanvapi Masjid ज्ञानवापी मस्जिद मामले में वजूखाना के सील होने के बाद अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने गुरुवार को हिंदू और उर्दू में एक पत्र जारी कर मुस्लिम समाज से जुमे की नमाज में कम संख्या में लोगों से मस्जिद में नमाज पढ़ने आने की अपील की है। इस बाबत जिला प्रशासन के साथ पूर्व में हुई बैठक के बाद अपील की गई है कि वजूखाना सील होने की वजह से अधिक लोगों का मस्जिद में आना उचित नहीं होगा लिहाजा आप सभी अपने मोहल्‍ले की अन्‍य मस्जिदों में ही जुमे की नमाज पढ़ें।

वहीं दोपहर में नमाज होने के पूर्व ही ज्ञानवापी मस्जिद नमाजियों से पूरी तरीके से भर गई। लोगों के भर जाने की वजह से मस्जिद से लोगों से वापस लौटने और अपने आसपास की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील भी की गई। जबकि मसाजिद कमेटी की ओर से वालंटियर तैनात कर लोगों को वापस लौटकर अपने मोहल्‍ले की मस्जिदों में नमाज अदा करने की अपील भी की गई। 

वहीं ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वजूखाना के अतिरिक्‍त गेट के पास ही वजू के लिए जिला प्रशासन की ओर से पानी का इंतजाम किया गया है। जिला प्रशासन ने वजू के लिए पानी का इंतजाम अपनी ओर से पहल के तहत किया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार दो ड्रम पानी और पानी को ड्रम से निकालने के लिए लगभग 50 लोटे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर रखे जाएंगे। वहीं जिलाधिकारी ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से शांति बनाए रखने में सहयोक की प्रशासन द्वारा अपील जारी की गई है। 

उर्दू और हिंदी में जारी इस पत्र के जारी होने के बाद से ही इस पत्र को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस बाबत संस्‍था की ओर से पूर्व में भी जुमे की नमाज को अपने मोहल्‍ले की मस्जिदों में ही पढ़ने को लेकर चर्चा बनी हुई है। नमाज के लिए शुक्रवार को फिर से ज्ञानवापी मस्जिद में भीड़ जुटने का अंदेशा जाहिर किया गया है। इसको लेकर सुबह पुलिस कमिश्नर ने अन्‍य पुलिस अधिकारियों के साथ मंथन कर सुरक्षा चाक चौबंद करने की तैयारियों पर गहन विचार विमर्श किया है। 

वहीं ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर देश में चल रही गहमागहमी के बीच सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में विशेष सतर्कता जारी की गई है। प्रदेश में कई इलाकों में जुमे की नमाज के शुरू होने से लेकर इसके पूरा होने के बाद तक प्रशासन को मस्जिदों में चौकसी बरतने के निर्देश की जानकारी सामने आई है।

मस्जिद में जाने वाले हर नमाजी की शुक्रवार को जांच की जा रही है। वहीं विश्वनाथ मंदिर के चार नंबर द्वार से दर्शन करने वाले लोगों और नमाजियों को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं डीसीपी काशी आर एस गौतम भी सुरक्षा व्यवस्था को देखने पहुंचे। आम दिनों की अपेक्षा नमाज करने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अंजुमन इंतजामिया कमेटी के लोग भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।