Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव फेक न्यूज की फैक्टरी -बोले, भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Sat, 25 Jul 2020 09:19 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर बनारस में एक बुनकर के आत्महत्या पर शोक जताया है। इसको लेकर स्थानीय भाजपा नाराज हो गई है।

    अखिलेश यादव फेक न्यूज की फैक्टरी -बोले, भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव

    वाराणसी, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर बनारस में एक बुनकर के आत्महत्या पर शोक जताया है। इसको लेकर स्थानीय भाजपा नाराज हो गई है। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बनारस के प्रति किए ट्वीट को सिरे से खारिज किया है। उसे फेक न्यूज करार दिया देने हुए उन्हे फेक न्यूज की फैक्ट्री बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महेशचंद्र ने पूर्व सीएम को ऐसी बयानबाजी से बाज आने की सलाह दी। कहा कि बनारस में एक बुनकर के आत्महत्या के बारे में लिखा है, वह बेबुनियाद और तथ्य से परे हैं। ऐसी कोई घटना बनारस सहित पूरे जिले में घटित नहीं हुई है। केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार ने भाजपा संगठन संग समन्वय स्थापित कर, जो सेवा का मानक स्थापित किया है उसकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। विपक्ष सिर्फ अनर्गल प्रलाप कर ओछी राजनीति कर रहा है। कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान व प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी व गरीब कल्याण योजना के तहत सभी के उत्थान, सभी की सुरक्षा एवं सभी को रोजगार की मुहिम को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का काम केंद्र सरकार कर रही है। वहीं, प्रदेश की योगी सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा व सुरक्षा पर प्रदान कर रही है।

    भाजपा नेता के भाई को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज

    भाजपा नेता के भाई को फोन पर मिली धमकी मामले में शुक्रवार की रात सिगरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसे साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण की पड़ताल की जा रही है। छोटी गैबी (सिगरा) निवासी भाजपा कैंट मंडल के कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र यादव के अनुसार एक दिन पूर्व उनके भाई को किसी अज्ञात ने फोन किया और बिना कारण बताए गाली-गलौज करने लगा। यहां तक कि जान से मारने की भी धमकी दी। नागेंद्र ने फोन लिया तो उनसे भी यही बर्ताव किया। अनहोनी की आशंका में भाजपा नेता ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी। सिगरा पुलिस ने बीती रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया।

    comedy show banner
    comedy show banner