Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेती किसानी : किसान अपने खेत के मेड़ पर करें अरहर की खेती, पाएं दो गुना लाभ

    दलहनी फसलें खाद्यान्न फसलों की अपेक्षा अधिक सूखारोधी होती हैं। इसलिये सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में भी अधिक उपज मिलती है। खरीफ की दलहनी फसलों में अरहर प्रमुख है। उन्नत तकनीक से इसका उत्पादन दो गुना किया जा सकता है।

    By Abhishek SharmaEdited By: Updated: Tue, 15 Jun 2021 07:00 AM (IST)
    Hero Image
    दलहनी फसलें खाद्यान्न फसलों की अपेक्षा अधिक सूखारोधी होती हैं।

    बलिया, जेएनएन। दलहनी फसलें खाद्यान्न फसलों की अपेक्षा अधिक सूखारोधी होती हैं। इसलिये सूखा ग्रस्त क्षेत्रों में भी अधिक उपज मिलती है। खरीफ की दलहनी फसलों में अरहर प्रमुख है। उन्नत तकनीक से इसका उत्पादन दो गुना किया जा सकता है। इसके लिए किसानों को मेड़ पर बोआई करनी चाहिए। अरहर के लिए भूमि बलुई, दोमट या दोमट तथा पीएच मान 7-8 के बीच हो। वर्षा प्रारंभ होने के साथ खेती शुरू का देनी चाहिये। देर से पकने वाली प्रजातियों का बीज 15 किलो ग्राम प्रति हेक्टेअर की दर से बोना चाहिए। इसके साथ तिल, बाजरा, ऊर्द एवं मूंग की भी फसलें हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोआई की विधि

    मेड़ पर बोआई ज्यादा लाभदायक है। बारिश से फसलें खराब नहीं होती। अब कतारों के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर रखें। पौध अंतराल 20-30 सेमी हो।

    प्रमुख प्रजातियां

    अरहर की मुख्य प्रजातियां अमर, आजाद, नरेन्द्र अरहर-1, नरेन्द्र अरहर-2, पीडीए-11, मालवीय विकास, मालवीय चमत्कार एवं आइपीए 203 है। पकने की अवधि 250-270 दिन है। उपज क्षमता 25-32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

    बोले अधिकारी : खरीफ की दलहनी फसलों में अरहर का स्थान प्रमुख है। उन्नत तकनीक से उत्पादन दो गुना हो सकता है। मेड़ पर बोआई करने से दो गुना फसल होती है। -  प्रो. रवि प्रकाश मौर्य, कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव