विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मरम्मत के बाद एक्सईएन जांचेंगे ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता, प्रत्येक सोमवार को मुख्यालय को देंगे रिपोर्ट

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Wed, 11 Aug 2021 09:46 AM (IST)

बिजली विभाग के वर्कशॉप में मरम्मत होने वाले ट्रांसफार्मर अधिक दिन तक चले इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ...और पढ़ें

मरम्मत वाले ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की जांच अधिशासी अभियंता (परीक्षण) करेंगे।
मरम्मत वाले ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की जांच अधिशासी अभियंता (परीक्षण) करेंगे।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। बिजली विभाग के वर्कशॉप में मरम्मत होने वाले ट्रांसफार्मर अधिक दिन तक चले इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने नया आदेश जारी किया है। अब मरम्मत वाले ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की जांच अधिशासी अभियंता (परीक्षण) करेंगे। कमी मिलने पर वह सुझाव के साथ अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बीते छह माह में पूर्वांचल डिस्काम में लगभग 55710 ट्रांसफार्मर जल गए।

इसको प्रबंध निदेशक विद्याभूषण ने गम्भीरता से लेते हुए वर्कशॉप की कार्यप्रणाली पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। कई बार ऐसा देखा गया है कि वर्कशॉप से बनकर आया ट्रांसफार्मर लगाने के तुरंत बाद जल गया है। विभाग में खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए 24 वर्कशॉप हैं। इसकी वजह से अब खराब ट्रांसफार्मर ठीक होने के बाद गुणवत्‍ता युक्‍त ही हों यह सुनिश्चिⷪ किया जाएगा। क्‍योंकि खराब होने के बाद जल्‍द ही दोबारा खराब होने पर उपभोक्‍ताओं को भी परेशान होना पड़ता है।  

इन चीजों की जांच करेंगे एक्सईएन परीक्षण : एमडी विद्याभूषण के निर्देश के अनुसार अधिशासी अभियंता (परीक्षण) ट्रांसफार्मर मरम्मत के बाद हाई वोल्टेज, डिवीडीएफ टेस्ट, टर्न रेशियो टेस्ट, नो लोड लास टेस्ट, फूल लोड लास टेस्ट के साथ ही तैयार ट्रांसफार्मर की पेंटिंग हुई है या नहीं, ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव की क्या स्थिति है, ट्रांसफार्मर के टैंक और कोर की सफाई हुई है या नहीं, जिंक क्रोमेंट पेंटिंग का कार्य हुआ है या नहीं, क्वायल, इंसुलेशन, एलटी बुशिंग राड, ब्रेदर की क्या स्थिति है। इन सभी बिंदुओं की जांच करके हर सोमवार को मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे।

इन जिलों में है ट्रांसफार्मर का वर्कशॉप : पूर्वांचल डिस्काम के अधीन 24 ट्रांसफार्मर के वर्कशॉप हैं। भिखारीपुर (वाराणसी), साहूपुरी (चंदौली), गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, राबर्ट्सगंज (सोनभद्र), बमरौली, झूसी, नैनी (प्रयागराज), कौशांबी, फतेहपुर, चिलबिला, लालगंज (प्रतापगढ़), आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।