अभिनेत्री अमन संधू ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, बोलीं- महादेव की कृपा से हुए वीआईपी दर्शन
छोटे पर्दे की अभिनेत्री अमन संधू ने वाराणसी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बनारस के लोगों, ...और पढ़ें

HighLights
अभिनेत्री अमन संधू ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए।
उन्होंने बनारस के लोगों और खान-पान की जमकर तारीफ की।
वीआईपी दर्शन को महादेव की कृपा बताया, पुलिस प्रशासन को सराहा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री अमन संधू रविवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचीं। पहली बार काशी आई अमन ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बनारस आकर बहुत अच्छा लगा, यहां आते ही एक अपनापन सा महसूस हुआ, यहां के लोग बहुत प्यारे हैं और खान-पान भी बेहद अच्छा है।
अमन ने पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि जहां आम श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगना पड़ता है, वहीं पुलिस प्रोटेक्शन और सपोर्ट से उन्हें बहुत अच्छे से दर्शन हो गए, यह वीआईपी दर्शन महादेव की कृपा से ही संभव हो पाया।
बता दें कि अमन संधू ब्लू वैन, काला शहर, खिड़की, नीली छतरी वाले और क्राइम पेट्रोल जैसे कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं, इन दिनों वह अपनी नई फिल्म "सस्पेक्टेड 01" की शूटिंग में व्यस्त हैं, फिर भी समय निकालकर बाबा के दर्शन के लिए काशी आईं।
