विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शख्स ने अपने ही परिवार की कर डाली हत्या, तीन बच्चों और पत्नी को उतारा मौत के घाट, 10 किमी दूर मिली आरोपी की लाश

Published: Tue, 05 Nov 2024 05:09 PM (IST)

वाराणसी के भदैनी इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। राजेंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी नीतू और तीन बच्चों ...और पढ़ें

वाराणसी में पत्‍नी और तीन बच्‍चों की गोली मारकर हत्‍या। मृतकों के फाइल फोटो
वाराणसी में पत्‍नी और तीन बच्‍चों की गोली मारकर हत्‍या। मृतकों के फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत भदैनी इलाके में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। राजेंद्र गुप्ता नामक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारकर उनकी देर रात हत्या कर दी। मृतकों में पत्नी नीतू गुप्ता (45 वर्ष), बेटा नवनीत गुप्ता (25 वर्ष), बेटा सुभेंदर गुप्ता (15 वर्ष) और बेटी गौरंगी गुप्ता (16 वर्ष) शामिल हैं। 

ज्योतिषी के कहने पर पत्नी से रहती थी अनबन

जानकारी के अनुसार, आरोपी संपत्ति विवाद में अपने भाई-भाभी, पिता और दो गार्ड की हत्‍या के पुराने मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। घटना रात में हुई, जब उसने अपने परिवार पर गोलियां चलाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 

बताया जा रहा है कि राजेंद्र किसी ज्योतिषी के कहने पर पत्नी को अपने काम में बाधा मानने लगा था। इस कारण वह पत्नी से दूसरी शादी को लेकर भी अक्सर बहस करता था। 

मां हिलडुल पाने में असमर्थ

घटना के बाद राजेंद्र गुप्ता की वृद्ध मां घर पर मौजूद हैं, लेकिन उम्र अधिक होने की वजह से वे हिल-डुल पाने में असमर्थ हैं। राजेंद्र के मकान में करीब 15 से 20 किराएदार रहते हैं, लेकिन किसी को भी इस वारदात का अंदेशा नहीं हुआ। 

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही भेलूपुर थाने के इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

फारेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है और पुलिस ने राजेंद्र गुप्ता को पकड़ने के लिए उसके मोबाइल को ट्रेस किया। वारदात की जानकारी होने के बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

10 किलोमीटर दूर मिली आरोपी की लाश

इधर, खोजबीन के बीच ही आरोपी राजेन्द्र का शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर रोहनिया के सदलपुर-लठियां स्थित निर्माणाधीन मकान में मिला है। उसकी हत्या की गई या आत्महत्या, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने शव के पास किसी को भी जाने से रोक दिया है। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। मृतक की कनपटी पर गोली लगी है।

यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव के ल‍िए बसपा ने जारी स्‍टार प्रचारकों की ल‍िस्‍ट, मायावती के बाद सतीश मिश्र; तीसरे नंबर पर आकाश आनंद

यह भी पढ़ें: अब लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर विश्व हिंदू महासंघ के नेता को मिली धमकी, PM-CM के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।