विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मांतरण का खेल : गाजीपुर में धर्म परिवर्तन कर गुपचुप ईसाई बन गए 30 हिंदुओं के परिवार

By Abhishek SharmaEdited By:
Published: Sun, 11 Nov 2018 07:48 PM (IST)

गाजीपुर में ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा खानपुर थाना क्षेत्र के जल्दीपुर, नेवादा व बिझवल गांवों में 30 हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म ग्रहण करा दिया गया है।

धर्मांतरण का खेल : गाजीपुर में धर्म परिवर्तन कर गुपचुप ईसाई बन गए 30 हिंदुओं के परिवार
धर्मांतरण का खेल : गाजीपुर में धर्म परिवर्तन कर गुपचुप ईसाई बन गए 30 हिंदुओं के परिवार

गाजीपुर (जेएनएन) । ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा खानपुर थाना क्षेत्र के जल्दीपुर, नेवादा व बिझवल गांवों में 30 हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म ग्रहण करा दिया गया है। यह धर्म परिवर्तन पिछले तीन दिन के अंदर कराया गया। हालांकि इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही थी लेकिन स्थानीय लोगों सहित प्रशासन को भी इसकी भनक नहीं लगी।  

उक्त तीनों गांवों में अनुसूचित जाति, पाल, राजभर, यादव, मुसहर व दो क्षत्रिय परिवारों को ईसाई धर्म प्रचारकों ने पैसे का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करवा दिया है। उन्होंने अपने घरों में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमा व तस्वीर आदि को हटाकर उनकी जगह ईसा मसीह की तस्वीर के साथ घर के बाहर क्रास बनवा दिया है। गांव के कुछ बुद्धजीवी इन बस्तियों से गुजरे तो घरों के सामने ईसाई धर्म का प्रतीक चिह्न देखकर उनका माथा ठनका। उन्होंने कुछ लोगों से चर्चा की लेकिन प्रशासन को सूचना नहीं दी। कुछ परिवार के सभी सदस्यों ने धर्म परिवर्तन किया है तो कुछ परिवार के एक-दो सदस्यों ने ही किया है।

ईसाई धर्म स्वीकार करने वाले जल्दीपुर गांव निवासी गुड्डू राम ने बताया कि पहले हम जौनपुर स्थित चंदवक के भूल्लनपुर में प्रार्थना सभा में जाते थे। दूरी ज्यादा होने के कारण महिलाएं नहीं जा पाती थी। वहां सरकार द्वारा प्रार्थना सभा बंद करवा दी गई। इसके बाद ईसाई धर्म प्रचारकों से बात करके फादर फास्टर के नेतृत्व में अपने गांव में ही प्रार्थना सभा शुरू कर दी। यहां भी प्रत्येक रविवार को प्रार्थना सभा होने लगी। धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढऩे लगी तो मुफ्त दवा व इलाज समेत अन्य प्रलोभन के लालच में लोगों ने धर्म परिवर्तन करना शुरू कर दिया। 

बोले अधिकारी : धर्म परिवर्तन करने संबंधित ऐसे किसी मामले की जानकारी अभी तक नहीं है। इसकी जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। - शिशिर कुमार कुमार यादव, एसडीएम सैदपुर। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।