Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र के 22 पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर इस साल कराया जाएगा काम, टूरिस्ट भवन भी बनेगा

    By Saurabh ChakravartyEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jan 2021 05:24 PM (IST)

    विगत महीने जिले में आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र की पर्यटन की तारीफ की थी। अब इसको प्रशासन की तरफ से पंख लगाने शुरू कर दिए गए हैं। पर्यटन को विकसित किए जाने के लिए इस वर्ष 22 पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर उसे विककित किए जाएंगे।

    Hero Image
    सोनभद्र के डाला क्षेत्र का अबाड़ी पर्यटन स्थल।

    सोनभद्र, जेएनएन। विगत महीने जिले में आए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोनांचल की पर्यटन की तारीफ की थी। अब इसको प्रशासन की तरफ से पंख लगाने शुरू कर दिए गए हैं। पर्यटन को विकसित किए जाने के लिए इस वर्ष 22 पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर उसे विककित किए जाएंगे। वहीं पर्यटकों के लिए टूरिस्ट भवन भी बनाया जाएगा। 2021 में ही जमीन पर दिखाने का प्रयास होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला मुख्यालय राबट्सगंज से करीब 60 किमी दूर अबाड़ी को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किए जाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 2021 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं की तरफ से रेस्त्रा, रिवर क्रासिंग, झूला, मिक्की माउस, वाहन स्टैंड आदि की व्यवस्थाएं की जानी है। यहां महिलाओं को जहां रोजगार मिलेगा वहीं पर्यटन की ²ष्टि से भी पहचान मिलेगी। इसके अलावा इको प्वाइंट, मारकंडेय ऋषि की तपोस्थली कंडाकोट, पंचमुखी महादेव मंदिर, धंधरौल बांध, विजयगढ़ दुर्ग, मत्स्येंद्रनाथ गुफा, चुनहवा दरी, अमिला धाम, सिलहट बांध, नगवां बांध, भैंसहवा नाला, नल राजा महादेव, बरैला शिव मंदिर, ब्लैक बक घाटी महुअरिया, मुक्खाफाल, ओम पर्वत, मंगलेश्वर महादेव, सलखन फासिल्स पार्क, गोठानी संगम तट स्थित सोमेश्वर महादेव, अगोरी दुर्ग, कुंडवासिनी देवी, ओबरा बांध, डाला वैष्णो देवी, रेणुकूट राधा कृष्ण मंदिर, रेणुकेश्वर महादेव, बेलवादह, चिल्का झील, औड़ी पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर समेत कुल 22 जगहों को चिह्नित करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। इन जगहों पर लाटिंग, झूला, घुड़सवारी, गन शूटिंग आदि की व्यवस्थाएं की जाएंगी।

    पर्यटकों के लिए बनेगा टूरिस्ट भवन

    पर्यटन स्थलों को पहचान दिलाने के लिए पर्यटन विभाग ने कदम बढ़ाया है। इससे कि पर्यटकों की सुविधा में बढ़ोतरी हो सके। इस वर्ष टूरिस्ट भवन बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग की ओर से जिलाधिकारी को एक प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें पांच एकड़ भूमि की मांग की गई है। पर्यटन विभाग के मुताबिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य शुरू किया गया है। इस दिशा में जगह-जगह साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। जिस पर जिले के पर्यटन स्थलों का नाम व उनका स्थान लिखा होगा। कैमूर वाइल्डलाइफ सेंक्चुयरी, सलखन जीवाश्म पार्क, विजयगढ़ किला, अगोरी किला, मुक्खा जल प्रपात जैसे स्थलों के साथ राक पेंटिग को पर्यटन मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने की दिशा में पहल शुरू हुई है। इससे कि प्रदेश के पर्यटकों संग विदेशी पर्यटक भी सोनभद्र की हस्तकला, किले, प्रकृति और व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे।