Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अयोध्या से भाजपा की हार पर दिग्गज BJP नेता का बड़ा बयान, बोले- सपा का सांसद चुना जाना...

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:42 AM (IST)

    भाजपा से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का मानना है कि अयोध्या में पार्टी के प्रत्याशी का पराजित होना देश और प्रदेश के साथ भाजपा के लिए चिंताजनक है। साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन पर निराश भी हैं। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    Hero Image
    अयोध्या से भाजपा की हार पर दिग्गज BJP नेता का बड़ा बयान, बोले- सपा का सांसद चुना जाना...

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। भाजपा से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का मानना है कि अयोध्या में पार्टी के प्रत्याशी का पराजित होना देश और प्रदेश के साथ भाजपा के लिए चिंताजनक है।

    साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन पर निराश भी हैं। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना को याद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में उन्होंने रामभक्तों के खून से अयोध्या की धरती को लाल होते देखी है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसी अयोध्या ने सपा का सांसद जिता दिया। केंद्रीय नेतृत्व को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साक्षी महाराज बोले- पार्टी और देश को लोगों को चिंतन करना चाहिए

    उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार के सवाल पर कहा कि यूपी में चुनाव के नतीजों से जो राजनीतिक परिदृश्य उभरा है, उस पर पार्टी ही नहीं देश और प्रदेश के लोगों को चिंतन करना चाहिए। प्रदेश की जनता ने सपा का शासन और गुंडाराज देखा है। सपा सरकार में यही तो नारा लगाता था खुली दुकान हमारी बंद तुम्हारी। पत्रकारों पर हमले होते थे।

    उन्होंने कहा कि जो काम पीएम मोदी ने किया उसके अनुरूप प्रदेश में उनको आशीर्वाद नहीं मिला।

    साध्वी बोलीं, भितरघात के चलते हारे फतेहपुर

    लोकसभा चुनाव में हैट ट्रिक लगाने से चूकीं फतेहपुर की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 15 दिन पहले ही गड़बड़ी की आशंका हो गई थी। इसके बावजूद जमीनी कार्यकर्ता तन-मन से लगे रहे। भितरघात की वजह से हार हुई। जिन लोगों ने मोदी मिशन में रोड़े अटकाए हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके संगठन और शीर्ष नेतृत्व के सामने बात रखी जाएगी।

    इसे भी पढ़ें: यूपी में भाजपा को करारा झटका लगने के बाद सीएम योगी का पहला रिएक्शन, मोदी को लेकर कह दी ये बात