विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उन्नाव पहुंचे UP सीएम योगी, बोले- राष्ट्रहित संस्कारी शिक्षा देना शिक्षा संस्थानों का धर्म

By ankit mishra Edited By: Anurag Shukla1
Published: Sat, 26 Jul 2025 12:44 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Yogi Adityanath) आज शनिवार को उन्नाव स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां पर ...और पढ़ें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण

जागरण संवाददाता, उन्नाव। आधुनिक और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ गुणवत्ता संस्कारी शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थाओं का धर्म है। उनके यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी राष्ट्र हित संस्कारी शिक्षा हासिल करें जिससे प्रदेश देश की ख्याति विश्व पटल पर गौरव पटल के रूप में लहराए। शनिवार को नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही योगी ने कहा ऐसे शिक्षण संस्थान जो कलम और तलवार की परिकल्पना को सरकार सफल बनाते रहे असल में वही राष्ट्र के प्रति सच्ची भावना से काम करते हैं।

योगी ने इस दौरान प्रदेश में स्थापित किया जा रहे आधुनिक सुविधाओं के साथ संचालित हो रहे विश्वविद्यालय का प्रमुखता से जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा की शिक्षा जहां मनुष्य को विकास की तरफ ले जाती है तो वही उसे राष्ट्रहित संस्कारों से ओत प्रोत करती है। विश्वविद्यालय की शुभारंभ के अवसर पर संस्कार पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री 8 साल पहले की प्रदेश सरकार के माहौल को भी याद दिलाया।

सीएम ने कहा कि जहां जीवन में अनुशासन में रहने से जीवन में सुशासन का प्रवेश प्रारंभ होता है। जहां अनुशासन भंग हुआ दु:शासन का प्रवेश जो जाता है। दु:शासन के प्रवेश का मतलब महाभारत और महाभारत केवल विनाश करता है। याद करना एक संस्कारवान युवा ही समर्थ और सशक्त भारत का आधार बन सकता है, भारत का भविष्य बन सकता है और भारत के उसे भविष्य को तरसने के लिए कलम और तलवार के बेहतर समन्वय के रूप में अलग पहचान रखने वाले उन्नाव में यह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी खुल रही है। 

उन्होंने कहा, याद करिए आज से आठ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में कोई निवेश के लिए नहीं आना चाहता था। कोई सुरक्षित नहीं था, बेटी सुरक्षित थी न उद्यमी सुरक्षित था आम नागरिक भय के माहौल में जी रहे थे। उपद्रव , भय और दहशत का माहैाल होने से कोई निवेश को तैयार नहीं था। भय और उपद्रव के माहौल में बेहतर भविष्य के सपने को साकार नहीं किया जा सकता। अगर भविष्य के सुनहरे सपनों को बना है तो उत्साहपूर्ण माहौल तैयार करना होता है।

कहा, उमंग और उत्साह का माहौल तैयार करना है भाजपा सरकार की प्राथमिकता थी उसके लिए बेहतरीन सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाई। बेहतर सुरक्षा और कानून व्यवस्था का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में आज उद्यमी करोड़ों रुपये के निवेश के प्रस्ताव दे रहे हैं। चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी भी उसी का एक हिस्सा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से 11:30 बजे यूनिवर्सिटी परिसर में बने हेलीपैड पर उतरे। उसके बाद 11:35 बजे उन्होंने कैंपस का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उन्नाव जिले में प्रदेश के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी ‘चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी’ के उत्तर प्रदेश परिसर का उद्घाटन किया। यूनिवर्सिटी परिसर न केवल एआइ-सक्षम शिक्षा व्यवस्था से सुसज्जित होगा, बल्कि रोजगारोन्मुखी व तकनीकी पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। सभी कोर्सेज में एआइ आधारित टेक्नोलाजी का समावेश होगा, जिससे नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।