Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- प्रदेश में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाता

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 06:44 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य में कानून का शासन है और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रदेश में कानून का राज, अपराधियों को बख्शा नहीं जाता : ब्रजेश पाठक

    जागरण संवाददात, उन्नाव। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। यहां अपराधियों को बख्शा नहीं जाता है। हमारी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को रोजगार, महिलाओं और व्यापारियों को सुरक्षा के साथ प्रदेश के चहुंमुखी विकास का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री सोमवार को सोहरामऊ के सहरांवा रोड पर स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड में नए बवंडर का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रविवार को ही प्रदेश में एक साथ 60 हजार सिपाहियों की भर्ती कर नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। किसी भी अभ्यर्थी को एक रुपये नहीं देना पड़ा। आवेदकों को योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई है। पहले की सरकारों में केवल लिस्ट पर ही चयन होता था और योग्य अभ्यर्थी रह जाते थे।

    उन्होंने कहा कि ये वाटर पार्क भी जिले के विकास का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में उद्यमी पैसा लगाने में हिचक थे। आज सुशासन और अपराध मुक्त प्रदेश बनने हमारी सरकार में उद्यमी उप्र में व्यवसाय के लिए आगे आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा पहले यूपी में व्यापारी आने से डरता था। उससे वसूली की जाती थी। आज भाजपा सरकार में वसूली करने का साहस अपराधी नहीं उठा पा रहे हैं जिससे व्यापारी यहां उद्यम लगा रहे हैं। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह के पिता देवेश सिंह को शादी की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई देने उनके सोहरामऊ स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे।