विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में सनसनीखेज मामला! फेसबुक फ्रेंड से शादी के लिए लड़का बना लड़की, पैंसे ऐंठकर प्रेमी मुकरा

Published: Sat, 04 Jul 2026 10:07 PM (IST)

चंडीगढ़ के एक युवक ने फेसबुक दोस्त के झांसे में आकर जेंडर बदलवाया, लेकिन दोस्त ने शादी से इनकार कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. फेसबुक दोस्ती के बाद युवक ने जेंडर बदलवाया।

  2. प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पैसे ठगे।

  3. जेंडर बदलने के बाद शादी से मुकरा प्रेमी।

संवाद सहयोगी, सफीपुर(उन्नाव)। फेसबुक वाली दोस्ती का सनसनीखेज वाला मामला सामने आया है। दो युवकों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। बात धीरे-धीरे प्यार और शादी के वादे तक पहुंच गई। इसके लिए एक युवक ने जेंडर तक चेंज करा दिया। इसके बाद प्रेमी एक लाख ऐंठकर शादी से मुकर गया।

दो युवकों के बीच फेसबुक पर हुई दोस्ती शादी तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, एक युवक जेंडर बदलकर महिला बन गया। अब महिला ने साथी युवक पर लगभग एक लाख रुपए ऐंठ लेने व शादी करने से मना कर दिया। करने का आरोप लगाया है। एसपी के नाम दिया गया एक शिकायती पत्र भी इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ है। एसओ ने तहरीर न मिलने व इंटरनेट मीडिया के जरिए मामला संज्ञान में आने की बात कही है।

पंजाब के चंडीगढ़ में रहने वाली एक मेडिकल कालेज में काम करने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह जन्म से पुरुष थी। वर्ष 2024 में फेसबुक के जरिए सफीपुर क्षेत्र के एक गांव के युवक से दोस्ती हुई। युवक ने उससे विवाह करने की इच्छा जताई।

पुरुष होने पर शादी से किया इन्कार

दोनों के पुरुष होने की बात कह उसने शादी से इन्कार कर दिया। हालांकि आरोपित युवक ने उसे अपनी बातों में फंसाया और जून 2024 को चंडीगढ़ में उसके घर पर मिलने आया। यहां नींद की गोली खिला आरोपित ने गलत कार्य किया। नवंबर 2024 में आरोपित ने जेंडर बदलवाकर लड़की बनने को कहा। विरोध करने पर वह अपने माता-पिता से मिलाने गांव सफीपुर ले गया।

घरवाले भी जेंडर चेंज करवाने के बाद शादी को हुए तैयार

उसके घरवालों ने भी जेंडर बदलाने के बाद ही शादी कराने की बात कही। इसी बीच आरोपित युवक ने मार्च से दिसंबर 2024 तक बहाने बता एक लाख रुपये भी आनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कुछ गंदे वीडियो सुरक्षित कर आरोपित युवक ने प्रचलित करने की धमकी देकर जेंडर बदलवाने को कहा।

दिल्ली में ऑपरेशन करवाया

इस पर फरवरी 2025 में दिल्ली के एक अस्पताल में जेंडर बदलवाकर पुरुष से महिला बन गई। अब उसने शादी से मना कर दिया। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। इंटरनेट मीडिया के जरिए मामला जानकारी में आया है। तहरीर मिलने पर पीड़िता को चंडीगढ़ जाकर शिकायत करने को कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway: पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे की लिंक रोड क्षतिग्रस्त, उद्घाटन के दो महीने बाद ही सामने आई खामियां