आधी रात में पति को इस हाल में देख पत्नी ने खोया आपा, कर दिया ऐसा काम... पूरा गांव हो गया इकठ्ठा
उन्नाव में शराब के नशे में घर लौटे पति का पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी ने कील लगे डंडे से पति के सिर पर वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह शव बरामद होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। शराब के नशे में घर पहुंचे पति का पत्नी से विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर पत्नी ने उसके सिर पर कील लगे डंडे से कई वार कर दिए। पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह घर के बरामदे में शव पड़ा देख गांव में सनसनी फैल गई। स्वजन के संदेह जताने पर पुलिस ने कोतवाली में पत्नी से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
अजगैन का 45 वर्षीय राजेश कुमार मुंबई में अपने बड़े बेटे आशीष के साथ रहकर मजदूरी करता था। एक माह पहले राजेश गांव लौटा था। बुधवार रात राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा। छोटा बेटा प्रिंस, बेटियां काजल और सीजल सो रही थीं। पत्नी कामिनी से किसी बात को लेकर विवाद के बाद दोनों में हाथापाई हो गई।
विवाद के दौरान हुए शोर को ग्रामीणों ने भी सुना। गुरुवार सुबह राजेश का खून से लथपथ हालत में शव बरामदे में पड़ा देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस छानबीन कर रही थी तभी दिवंगत के ममेरे भाई संतोष बाबू ने हत्या किए जाने की आशंका जताकर राजेश की पत्नी व बेटी पर हत्या का आरोप लगाया।
पत्नी ने कबूल की पति की हत्या की बात
पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। वहां कामिनी ने पति हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि रात में पति नशे में घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। तभी उसने पास रखे डंडे से पति के सिर पर हमला कर दिया। डंडे में लगा नुकीला कीला लगने से राजेश की आंख में गहरी चोट आई है। सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मुंबई से लौटने के बाद राजेश का पत्नी से अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।