युवक को निर्वस्त्र कर हाथ-पैर बांधे, फिर धारदार हथियार से चेहरे और गर्दन पर घाव कर पार्क में फेंका शव
उन्नाव के सोहरामऊ क्षेत्र में एक युवक का निर्वस्त्र शव बाग में मिला जिसके हाथ-पैर बंधे थे और शरीर पर धारदार हथियार से घाव थे। मृतक ब्रजेश कुमार तिवारी बुधवार दोपहर से लापता थे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस आशनाई के चलते हत्या की चर्चा कर रही है।
जागरण संवाद, उन्नाव । सोहरामऊ क्षेत्र के गांव चौपई स्थित एक बाग में युवक का हत्या कर फेंका गया निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार दिवंगत के हाथ पैर पीछे से बंधे थे और चेहरे, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से घाव के निशान पाए गए।
लोगों ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस घटना स्थल पर छानबीन कर रही है। ग्रामीणों व पुलिस के बीच आशनाई के चलते हत्या की चर्चाएं हैं। हालांकि दिवंगत के स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी गई है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गांव चौपई निवासी 45 वर्षीय ब्रजेश कुमार तिवारी पुत्र उमा संकर तिवारी अविवाहित था और गांव में ही लोगों के मवेशियों के लिए घास काटने का काम करता था।
बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ब्रजेश घर से खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकला और फिर घर नहीं पहुंचा। इस पर रातभर उसकी खोज हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को दोपहर में ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दी कि ब्रजेश का शव गांव के बाहर पूर्व प्रधान देशराज के बाग में झाड़ियों में पड़ा मिला।
खून से लथपथ मिला शव
शव पूरी तरह से खून से लथपथ होने के साथ ही हाथ पैर भी बंधे हुए थे। शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। ग्रामीणों के अनुसार हत्या के दौरान दिवंगत ने हत्यारों से काफी संघर्ष किया होगा। जिसके घटना स्थल से साक्ष्य भी मिले हैं। जिससे उसकी हत्या कर शव को हाथ पैर पीछे से बंधे थे।
सीओ हसनगंज अरविंद सिंह ने बताया कि हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। दिवंगत अविवाहित था इससे आशनाई के चलते हत्या हो सकती है, इससे सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। सीओ के अनुसार स्वजन की तरफ से कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।