Unnao News : भगवंतनगर और परसंडा में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार वालों ने लगाए ये आरोप
उन्नाव के भगवंत नगर में खुशबू और परसंडा में रेनू नामक दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। खुशबू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है बिसरा सुरक्षित किया गया है। रेनू की मौत फांसी से हुई है और उसके भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
संवाद सहयोगी, उन्नाव। बिहार क्षेत्र के कस्बा भगवंत गर में रहने वाली खुशबू व परसंडा निवासी रेनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशबू की मौत का कारण स्पष्ट न होने और कीटनाशक खाने के अंदेशे पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
वहीं रेनू की मौत पर हैंगिंग की पुष्टि हुई है। रेनू की मौत पर उसके भाई ने ससुरालियों के फरार होने और दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
अचानक बिगड़ी तबीयत
भगवंत नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में रहने वाले अंकित सिंह की 20 वर्षीय पत्नी खुशबू उर्फ मोहिनी की बुधवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुरालीजन निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर फिर कानपुर एलएलआर रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छह माह पहले ही खुशबू की शादी अंकित से हुई थी। मौत की सूचना पर बांदा के सेडू तलैया निवासी भाई हेमंत सिंह मौके पर पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। ससुरालीजन ने बीमारी से मौत की बात कही, जबकि मायके पक्ष ने गले में निशान होने की बात कही।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कीटनाशक खाने के अंदेशे पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। खुशबू चार माह गर्भ से थी। उसके साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी जान चली गई।
कहां की है घटना
दूसरी घटना में बिहार क्षेत्र के परसंडा गांव निवासी सोनू की 26 वर्षीय पत्नी पत्नी रेनू की संदिध परिस्थितियों में मौत हो गयी। दिवंगत के भाई अनुज ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2021 में की थी। ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसने बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। बताया कि बुधवार शाम को बहन से अपनी मां से फोन पर बात की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।