Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव के लोगों के लिए खुशखबरी, आजाद मार्ग चौराहा पर बनेगा फ्लाई ओवर; केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति

    Updated: Fri, 30 May 2025 05:05 PM (IST)

    उन्नाव के अचलगंज में कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित आजाद मार्ग बंथर चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद साक्षी महाराज को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। पिछले छह महीने से डायवर्जन के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। फ्लाईओवर बनने से यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

    Hero Image
    आजाद मार्ग चौराहा पर फ्लाई ओवर बनने को हरी झंडी मिलने से खुशी

    संवाद सूत्र, अचलगंज (उन्नाव)। कानपुर लखनऊ हाइवे पर आजाद मार्ग बंथर चौराहे पर फ्लाई ओवर के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद साक्षी महाराज की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताते चलें कि गत छह माह से क्षेत्रीय नागरिक डायवर्जन के चलते परेशान हैं। उनका कहना है कि फ्लाई ओवर बन गया तो यातायात में राहत मिलेगी। अभी तक शुक्लागंज गंगा बैराज होकर कानपुर व रायबरेली की ओर जाने के लिए सीधा आवागमन गत छह माह से बाधित है।

    21 नवंबर को निर्माणाधीन कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बन रहे फ्लाई ओवर में गार्डर रखने के लिए आजाद मार्ग बंथर चौराहे को स्टील की जाली लगाकर बंद कर दिया गया था। हाइवे पर जाम न लगने के मद्देनजर रूट डायवर्जन हुआ था।

    निर्माण पूरा होने के बाद भी चौराहा से आवागमन चालू नहीं कराया गया। अभी तक आजाद मार्ग से शुक्लागंज की ओर जाने वाले वाहन सीधे न जाकर त्रिभुवन खेड़ा चौराहे से मुड़कर दूसरी पटरी से शुक्लागंज या गंगा बैराज की ओर जाते हैं।

    कानपुर व शुक्ला गंज से रायबरेली जाने वाले वाहन हाइवे से उन्नाव की ओर से यूपी एसाईडीसी के सामने बने कट से मुड़कर दूसरी पटरी से जाते हैं।

    क्षेत्रीय नागरिकों की इस अहम समस्या को सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर फ्लाई ओवर बनवाने की मांग की थी। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें पत्र भेजकर जानकारी दी है कि आपका पत्र आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया है।